{"_id":"6543aec78e40f55e7107a2be","slug":"tamilnadu-cm-stalin-claims-wave-against-bjp-across-india-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: 'केंद्र के खिलाफ देश में लहर, इंडिया गठबंधन से लोगों को खासा उम्मीद; CM स्टालिन ने किया दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: 'केंद्र के खिलाफ देश में लहर, इंडिया गठबंधन से लोगों को खासा उम्मीद; CM स्टालिन ने किया दावा
Thu, 02 Nov 2023 07:45 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Thu, 02 Nov 2023 07:45 PM IST
सार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि भाजपा के खिलाफ देशभर में विरोध लहर है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा पर कैग रिपोर्ट में 7.5 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगा है।
विज्ञापन
एमके स्टालिन (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के नेतृत्व वाले शासन के खिलाफ देशव्यापी लहर है। ये दावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने किया। गुरुवार को केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा, लोगों को इंडिया गठबंधन की बड़ी जीत की आशा है। उन्होंने कहा, डीएमके को न केवल तमिलनाडु बल्कि भारत की रक्षा की जिम्मेदारी भी निभानी है।
2024 के लोकसभा चुनावों के लिए आवश्यक तैयारियों पर बोलते हुए स्टालिन ने कहा, भाजपा पर कैग रिपोर्ट में 7.5 लाख करोड़ के भ्रष्टारा का आरोप लगा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर अभियान चलाना चाहिए। साथ ही अन्नाद्रमुक पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ने का उन्होंने दिखावा किया है। आज पूरे भारत में एक मजबूत भाजपा विरोधी लहर है। आगामी लोकसभा चुनावों में हमारी पूरे भारत में बड़ी जीत होगी। उन्होंने बूथ समितियों को मजबूत करने और सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों के स्तर पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति जैसी पार्टी की पहलों को रेखांकित किया। इंडिया ब्लॉक गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने से गठबंधन को एक बड़ी जीत का इंतजार है।
पार्टी प्रमुख के तौर पर वह सभी पदाधिकारियों के कामकाज पर नजर रखेंगे। साथ ही सभी निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी परिदृश्य का मूल्यांकन करेंगे। इस तरह के प्रयासों का उद्देश्य अगले वर्ष के लोकसभा चुनावों में भी जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए पार्टी तंत्र को और मजबूत करना है। स्टालिन ने कहा, वह राज्यव्यापी दौरे कर रहे हैं और सरकारी योजनाओं की समीक्षा और कार्यान्वयन में तेजी ला रहे हैं। सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभियान के समर्थन में छात्र समुदाय और लोगों के हस्ताक्षर लेने का आग्रह किया।