{"_id":"616a628ffddc2a67d8084edc","slug":"tamilnadu-aiadmk-vk-sasikala-will-start-political-innings-again-will-visit-jayalalithaa-memorial","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की समाधि पर पहुंची शशिकला हुईं भावुक, विरोधी खेमे में बढ़ी हचलच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की समाधि पर पहुंची शशिकला हुईं भावुक, विरोधी खेमे में बढ़ी हचलच
Sat, 16 Oct 2021 10:56 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:56 AM IST
सार
शशिकला ने पहले राजनीति से दूर होने की घोषणा की थी, लेकिन जमीन खोती पार्टी को एकजुट करने के लिए वह फिर से राजनीति में आ रही हैं।
विज्ञापन
जे जयललिता की समाधि पर पहुंची वीके शशिकला
- फोटो : ANI
विस्तार
जेल से निकलने के बाद पहली बार अन्नाद्रमुक की पूर्व महासचिव वीके शशिकला शनिवार को दिवंगत मुख्यमंत्री जे जययलिता की समाधि पर पहुंची। पार्टी की स्वर्ण जयंती समारोह से ठीक एक दिन पहले उन्होंने जयललिता की समाधि पर पहुंचकर विरोधी खेमे की हलचल बढ़ा दी है। जयललिता की खास रहीं शशिकला इससे पहले उनकी समाधि पर चार साल की जेल की सजा काटने से ठीक पहले 2017 में आईं थीं। जयललिता की समाधि पर पहुंची शशिकला काफी भावुक दिखीं और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
#WATCH Former AIADMK leader VK Sasikala pays floral tribute to former Tamil Nadu Chief Minister J Jayalalithaa at her memorial at Marina Beach, Chennai pic.twitter.com/FainvE184X
— ANI (@ANI) October 16, 2021
विज्ञापन
दोबारा शुरू करेंगी राजनीतिक पारी
राजनीति से दूर रहने की घोषणा कर चुकीं शशिकला एक बार फिर से राजनीतिक पारी शुरू करने जा रही हैं। इसके तहत वह रविवार को पार्टी के संस्थापक एमजी रामचंद्रन के घर का दौरा भी कर सकती हैं। सूत्रों की मानें तो वह इस दौरान कई वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगी।
विज्ञापन
राजनीति से दूर हो गईं थी शशिकला
साल की शुरुआत में शशिकाल ने राजनीति से दूर होने की घोषणा की थी। इसके पीछे उन्होंने पार्टी की अंत:कलह बताई थी, उन्होंने कहा था कि उनके रहने से पार्टी को नुकसान होगा, लेकिन अन्नाद्रमुक के विधानसभा चुनाव हारने के बाद शशिकाल एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय होती दिखाई दे रही हैं।
पालानीस्वामी और पनीरसेल्वम के बीच हुआ था मतभेद
अन्नाद्रमुख पार्टी में शीर्ष स्तर के दो नेताओं के बीच मनमुटाव सामने आया था। यह मनमुटाव सार्वजनिक रूप से भी सामने आया, जिसका पार्टी की छवि पर असर पड़ा और चुनावों में भी काफी नुकसान हुआ। इसी कारण शशिकला ने खुद को राजनीति से दूर कर लिया था, लेकिन हाल ही में उन्होंने दोबारा राजनीति में उतरने की घोषणा की थी।