फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamilnadu aerican woman found in tattered clothes wandering, indian husband abondoned her

तमिलनाडू : कटे-फटे कपड़े में मिली अमेरिकी महिला, भारतीय पति ने लावारिस छोड़ा 

Mon, 17 Sep 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
tamilnadu aerican woman found in tattered clothes wandering, indian husband abondoned her
अमेरिकन महिला लावारिस

एक अमेरिकी महिला को कटे-फटे कपड़े में तमिलनाडू के कांचीपुरम में देखा गया। तीस साल की अमेरिकी महिला को बुरी हालत में स्थानीय ऑटो चालकों से बात करते हुए देखा गया।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसकी ये हालत उसके पति ने की। मानसिक तौर काफी परेशान अमेरिकी महिला ने बताया कि वो शादी-शुदा है और उसका पति एक भारतीय नागरिक है। महिला के मुताबिक वो अपने दक्षिण भारतीय पति के साथ वेलाचेरी नाम के स्थान पर रहती थी।
विज्ञापन


अमेरिकन महिला की मदद के लिए स्थानीय लोग समाने आये और उसके पति के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि उसके पति के साथ अक्सर लड़ाई होती थी और वो कई बार घरेलू हिंसा की शिकार हुई। इस बार भी पति ने उसे मारा पीटा और बीच रास्ते में छोड़ कर कार को तेज दौड़ाते हुए भाग निकला।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महिला से लंबी पूछ-ताछ कर उसकी कहानी के मुताबिक शिकायत दर्ज कर ली गई है। स्थानीय मीडिया ने जब अमेरिकी महिला के पति से संपर्क किया और महिला के आरोपों पर प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की तो उसने किसी भी सवाल का जवाब देने से साफ मना कर दिया। महिला द्वारा की गई शिकायत और तथ्य पर पति ने कहा कि उसका वकील हर आरोप का जवाब देगा। 


चेन्नई के अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की मदद से उसे वापस घर भेजा गया। वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि महिला को सरकारी आश्रय स्थल ले जाने के बाद अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को सूचित किया गया। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने महिला को वापस भेजने का इंतजाम किया।



अधिकारी ने बताया कि उसे चेन्नई हवाई अड्डा ले जाया गया और अमेरिका भेज दिया गया। उसने इस बाबत कोई और ब्योरा नहीं दिया। महिला को यहां एक दिन पहले वेल्ला गेट इलाके में इधर-उधर बेमकसद घूमते पाया गया था।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed