फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamilisai Soundararajan said Resigned of my own volition,want to involve myself in intense public service

Tamilisai Soundararajan: 'इस्तीफा स्वीकार होने दीजिए फिर बताउंगी भविष्य की योजना'; सौंदर्यराजन ने दिए ये संकेत

Mon, 18 Mar 2024 09:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 18 Mar 2024 09:28 PM IST
सार

तमिलिसाई सुंदरराजन को नवंबर 2019 में तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें फरवरी 2021 में पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

विज्ञापन
Tamilisai Soundararajan said Resigned of my own volition,want to involve myself in intense public service
Tamilisai Soundarrajan - फोटो : Social Media

विस्तार

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद छोड़ने की भी जानकारी दी।  अपने इस्तीफे के एलान के कुछ देर बाद उन्होंने कहा कि उनके ऊपर ऐसा करने का कोई दबाव नहीं था। अब वह जनसेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में उन्होंने अपने कार्यकाल का आनंद लिया है। 

विज्ञापन


इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनका अगला कदम क्या होगा और क्या वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी? इस पर उन्होंने कहा कि वह अपनी योजनाओं के बारे में बाद में बताएंगी। तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने कहा कि अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। एक बार इस्तीफा स्वीकार हो जाने दीजिए फिर मैं अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बताउंगी। 
विज्ञापन


तमिलिसाई ने यह भी कहा कि उन्होंने संवैधानिक पदों से इस्तीफा देने के फैसले के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सूचित कर दिया है। वे जानते हैं मैं क्या चाहती हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया था कि तेलंगाना की माननीय राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन ने तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा भारत की माननीय राष्ट्रपति को भेज दिया गया है।

गौरतलब है तमिलिसाई सुंदरराजन को नवंबर 2019 में तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें फरवरी 2021 में पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। 


चुनाव लड़ने की अटकलें
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तमिलिसाई सुंदरराजन इस बार भाजपा के टिक्ट पर तमिलनाडु से चुनाव लड़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा उन्हें डीएमके नेता कनिमोझी के खिलाफ भी उतार सकती है। 2019 के चुनाव में सुंदरराजन ने चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें कनिमोझी के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 2009 में वे चेन्नई (उत्तर) सीट से प्रत्याशी रही थीं। हालांकि, यहां उन्हें डीएमके के टीकेएस एलंगोवन से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed