फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamilisai soundararajan is youngest Governor, Andhra Pradesh Governor bb harichandan is oldest

टी. सुंदरराजन सबसे कम आयु की राज्यपाल, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल हरिचंदन की आयु सबसे अधिक

Tue, 10 Sep 2019 05:36 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 10 Sep 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
tamilisai soundararajan is youngest Governor, Andhra Pradesh Governor bb harichandan is oldest
तमिलसाई सुंदरराजन - फोटो : ANI
तेलंगाना की पहली महिला राज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण करने वाली तमिलसाई सुंदरराजन की आयु राज्यों के राज्यपालों में सबसे कम है जबकि आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बी. बी. हरिचंदन (85) सबसे अधिक आयु के हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा एक सितंबर को पांच नये राज्यपालों की नियुक्ति किये जाने के बाद राज्यपालों की औसत आयु 73 वर्ष है।

58 वर्षीय सुंदरराजन तमिलनाडु की पूर्व भाजपा प्रमुख और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव थीं।

एक सितंबर को राष्ट्रपति ने उन्हें तेलंगाना की दूसरी राज्यपाल नामित किया। तेलंगाना राज्य दो जून 2014 को बना था। इससे पहले पद पर ई. एस. एल. नरसिम्हन थे।
विज्ञापन


सुंदरराजन एकमात्र राज्यपाल हैं जिनकी आयु 60 वर्ष से कम है। दूसरे सबसे कम आयु के राज्यपाल आचार्य देवव्रत हैं जिनकी आयु 60 वर्ष है। वह इस वर्ष जुलाई से गुजरात के राज्यपाल के तौर पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर राज्यपालों की आयु 70 से 79 वर्ष के बीच है।

29 राज्यों के 28 राज्यपालों में से एक की आयु 60 वर्ष से कम है, सात की आयु 60वें दशक में, 14 की आयु 70वें दशक में है। छह राज्यपालों की आयु 80वें दशक में है।

जगदीश मुखी की आयु 76 वर्ष है और वह असम के राज्यपाल हैं। वह मिजोरम के भी राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) हैं।

इनमें से 19 पहली बार राज्यपाल बने हैं जबकि नौ अन्य राज्यों के राज्यपाल रहे हैं। इनमें से छह राज्यपाल महिला हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिचंदन का जन्म तीन अगस्त 1934 को हुआ था और वह अविभाजित आंध्र प्रदेश के 23वें राज्यपाल हैं। वह वर्तमान में सबसे अधिक आयु के राज्यपाल हैं।


मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन (84) हरिचंदन के बाद दूसरे सबसे अधिक आयु के राज्यपाल है। उन्हें जुलाई में मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था। इससे पहले वह बिहार के राज्यपाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed