{"_id":"59999e6f4f1c1beb438b4753","slug":"tamil-superstar-rajinikanth-s-fans-gather-in-trichy-for-his-entry-into-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: हजारों फैन्स ने फिल्मी अंदाज में लगाई रजनीकांत से गुहार, राजनीति में करें एंट्री","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: हजारों फैन्स ने फिल्मी अंदाज में लगाई रजनीकांत से गुहार, राजनीति में करें एंट्री
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Sun, 20 Aug 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
rajnikant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के त्रिची में रविवार को तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की राजनीति में एंट्री के लिए सैकड़ों प्रशंसक इकठ्ठा हुए। इस दौरान फैन्स ने रजनीकांत से गुहार लगाई की वह राजनीति में शामिल हों। रजनीकांत को भारतीय सिनेमा के सबसे सफल कलाकारों में से एक माना जाता है वहीं तमिलनाडु में उन्हें भगवान का दर्जा हासिल है। ऐसे में राजनीति में शामिल होने से पहले ही फैन्स का यह सलाब तमिलनाडु में उनके जनाधार को बयां कर रहा है।
पढ़ें- रजनीकांत ने फिर किया इशारा, कहा- राजनीति में आने का हूं इच्छुक
गांधिया मक्काल इयाक्कम के संस्थापक तमिलारुवी मनियन द्वारा आयोजित इस जनसैलाब का उद्देश्य रजनीकांत की राजनीति में एंट्री को मजबूत करना है। बता दें कि बीते मई में रजनीकांत ने कहा था कि, 'अगर भगवान ने चाहा तो राजनीति में आऊंगा। सियासत से पैसे बनाने वाले लोगों का साथ नहीं दूंगा और ईमानदार रहूंगा।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि तमिलनाडु में राजनीतिक उठा-पठक के बीच भारतीय जनता पार्टी साउथ में भगवान माने जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत के जरिए प्रदेश में पैठ मजबूत करना चाहती है।
बता दें कि इससे पहले भी भाजपा ने लोकसभा चुनाव में रजनीकांत कार्ड खेलने की कोशिश की थी। भाजपा चाहती थी कि रजानीकांत उसके टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन इसमें भाजपा कामयाब नहीं हो सकी। गौरतलब है कि भाजपा दक्षिण भारत के इस राज्य में अपनी पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है।

#TamilNadu: Rajinikanth's fans gather in Trichy in a public meeting to request the Tamil superstar to join politics pic.twitter.com/NBel5qbjPx
— ANI (@ANI) August 20, 2017