फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Security increased at Rajinikanth's house in chennai because of protest of tmp

राजनीति में आने के संकेत के बाद रजनीकांत का हो रहा विरोध, घर के बाहर बढ़ी सुरक्षा

Mon, 22 May 2017 01:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Mon, 22 May 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
Security increased at Rajinikanth's house in chennai because of protest of tmp
रजनीकांत के घर के बाहर बढ़ी सुरक्षा

जाने-माने फिल्म अभिनेता और तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की राजनीति में आने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं इन चर्चाओं के साथ ही सुपरस्टार का विरोध भी शुरू हो गया है। एक स्थानीय संगठन तमिलर मुन्नेत्र पडाई (TMP) ने रजनीकांत के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखते हुए चेन्नई में उनके घर के सामने सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। फिलहाल किसी भी आशंका को लेकर सुपरस्टार के घर के बाहर भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।टीएमपी ने कहा है कि एक कन्नड़ मूल के व्यक्ति का तमिलनाडु पर शासन नहीं कर सकता।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु की कद्दावर नेता और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद राज्य में आई राजनीतिक शून्यता के बीच तमिल सुपरस्टार ने जिस तरह से राजनीति में आने के संकेत दिए हैं उसके बाद उनके प्रशंसकों के साथ-साथ भाजपा और कंग्रेस में भी बेसब्री बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबरों के अनुसार रजनीकांत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और भाजपा में शामिल होने की चर्चा है, वहीं दूसरी तरफ राज्य के कांग्रेस प्रमुख ने रजनीकांत द्वारा नई पार्टी के गठन की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed