{"_id":"63c574002ffb354a6238b794","slug":"tamil-nadu-two-died-in-separate-jallikattu-events-cm-mk-stalin-announces-compensation-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu : जल्लीकट्टू के अलग-अलग आयोजनों में दो की मौत, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने की मुआवजे की घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu : जल्लीकट्टू के अलग-अलग आयोजनों में दो की मौत, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने की मुआवजे की घोषणा
Mon, 16 Jan 2023 09:27 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 16 Jan 2023 09:27 PM IST
सार
स्टालिन ने कहा, मैं शोक संतप्त परिवारों और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने दोनों मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से तीन-तीन लाख रुपये देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
तमिलनाडु में जल्लीकट्टू
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल्लीकट्टू के अलग-अलग आयोजनों में दो लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को मृतकों के परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। इन दोनों लोगों पर एक बैल ने हमला कर दिया था, जिसके कारण इनकी जान चली गई थी।
मृतकों में बैलों को काबू में करने वाले पलामेडु के अरविंद राज और पुडुकोट्टई जिले के दर्शक एम.अरविंद शामिल हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक स्टालिन ने कहा, मैं शोक संतप्त परिवारों और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने दोनों मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से तीन-तीन लाख रुपये देने का आदेश दिया है।
जिले के अवनियापुरम में आयोजित जल्लीकट्टू (बैलों को काबू में करने का खेल) के दौरान बैलों को काबू करने वालों और मालिकों सहित कम से कम 75 लोग घायल हो गए और पालामेडु में आज शाम समापन कार्यक्रम में 34 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
बैलों को काबू करने वाले 26 वर्षीय अरविंद राज को बैलों को काबू में करने में महारत हासिल है लेकिन पलामेडु में जल्लीकट्टू आयोजन में एक बैल ने उन्हें भी घायल कर दिया। पुलिस ने कहा कि अरविंद राज को उपचार के लिए पलामेडु के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया और बाद में उसे राजाजी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खेल के दौरान जब उसने बैल को काबू करने की कोशिश की तो उसके पेट में घाव हो गया।
इस घटना में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस निरीक्षक सहित कम से कम 34 लोगों के अलावा 10 बैलों को काबू करने वाले घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि तिरुचिरापल्ली जिले के सुरीयुर गांव में जल्लीकट्टू देखने वाले पुडुकोट्टई जिले के एक दर्शक एम अरविंद (25 वर्षीय) की बैल के हमले के बाद मौत हो गई।
खेल के दौरान एक बैल ने कम से कम 10 युवकों को उछाला। ये युवक अपने पराक्रम का प्रदर्शन दिखाने पहुंचे थे। इस दौरान वह बैल के कूबड़ को पकड़ने के करीब पहुंचे ही थे कि बैल अधिक बलवान निकला। गुस्से में उसने सिरा हिलाकर उन्हें इधर-उधर पटक दिया। हालांकि, काबू में आने पर युवकों को बचाया गया। बैल को विजेता घोषित किया गया और उसके मालिक ने चार ग्राम सोने का पुरस्कार हासिल किया।