{"_id":"6afed030c95aab20bc0d98b9","slug":"bombay-high-court-orders-status-quo-on-demolition-of-dawood-ibrahim-linked-musafirkhana-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाऊद के घर पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक: बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया यथास्थिति का आदेश, 25 नवंबर को फिर सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दाऊद के घर पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक: बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया यथास्थिति का आदेश, 25 नवंबर को फिर सुनवाई
Thu, 19 Nov 2026 04:02 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 19 Nov 2026 04:02 PM IST
सार
बॉम्बे हाईकोर्ट ने दाऊद इब्राहिम से जुड़े मुंबई के मुसाफिरखाना पर 25 नवंबर तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। बीएमसी ने अदालत को बताया कि इमारत को गिराने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
बॉम्बे हाईकोर्ट
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मुंबई में भगोड़े अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम से जुड़े पाकमोडिया स्ट्रीट स्थित मुसाफिरखाना को गिराने की कार्रवाई पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। उच्च अदालत ने गुरुवार को इस संपत्ति पर 25 नवंबर तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। यह निर्देश तब आया, जब बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने अदालत को बताया कि इमारत को गिराने का काम शुरू किया जा चुका है।
मुख्य न्यायाधीश एमसी त्रिपाठी और न्यायमूर्ति अद्वैत सेठना की पीठ ने मामले को विवादित तथ्यों से जुड़ा बताते हुए अगली सुनवाई 25 नवंबर को दोपहर तीन बजे तय की। अदालत ने याचिकाकर्ताओं को महाराष्ट्र सरकार को भी मामले में पक्षकार बनाने का निर्देश दिया। यह इमारत दक्षिण मुंबई के भेंडी बाजार इलाके में स्थित है और कभी दाऊद इब्राहिम व उसके परिवार का ठिकाना थी।
खबर अपडेट की जा रही है...