फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu trichy city eight school received bomb threat disposal squad search updates

Tamil Nadu: तिरुचिरापल्ली के आठ स्कूलों में बम की धमकी, जांच में जुटा बम निरोधक दस्ता

Thu, 03 Oct 2024 12:55 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुचिरापल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुचिरापल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 03 Oct 2024 12:55 PM IST
सार

साइबर एक्सपर्ट बताते हैं कि इस तरह की ईमेल भेजने के लिए अमूमन साइबर अपराधी वीपीएन टूल का इस्तेमाल करते हैं। इस टूल की मदद से अपनी डिवाइस (मोबाइल या लैपटॉप) में डाउनलोड करके शरारती तत्व जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए आरोपी जान-बूझकर विदेशी सर्वर का चुनाव करते हैं।

विज्ञापन
tamil nadu trichy city eight school received bomb threat disposal squad search updates
Bomb Threat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली शहर के आठ स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए स्कूलों को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग्स ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बड़ी संख्या में स्कूलों में बम विस्फोट की धमकी मिली थी। स्कूलों के अलावा कई शॉपिंग मॉल्स को भी ऐसी धमकी मिली थी। जिससे खासा हड़कंप मचा था, लेकिन जांच में कुछ नहीं निकला। साइबर एक्सपर्ट बताते हैं कि इस तरह की ईमेल भेजने के लिए अमूमन साइबर अपराधी वीपीएन टूल का इस्तेमाल करते हैं। इस टूल की मदद से अपनी डिवाइस (मोबाइल या लैपटॉप) में डाउनलोड करके शरारती तत्व जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए आरोपी जान-बूझकर विदेशी सर्वर का चुनाव करते हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर की तरह ही लखनऊ के कई स्कूलों को भी ऐसे ही बम की धमकी मिली  थी। ऐसा ही गुजरात के कुछ स्कूलों के साथ भी हुआ था। पुलिस इन घटनाओं की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed