फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu three language policy dispute bjp annamalai target cm mk stalin

Tamil Nadu: 'आपका दोषारोपण कोई मायने नहीं रखता', भाषा विवाद पर भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने सीएम पर साधा निशाना

Fri, 07 Mar 2025 12:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 07 Mar 2025 12:24 PM IST
सार

तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'थिरु एमके स्टालिन, हमारा ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान को बीते 36 घंटे में पूरे तमिलनाडु में दो लाख से ज्यादा लोगों ने समर्थन दिया है।'

विज्ञापन
tamil nadu three language policy dispute bjp annamalai target cm mk stalin
के अन्नामलाई और एम के स्टालिन - फोटो : एजेंसी

विस्तार

तमिलनाडु में नई शिक्षा नीति के तहत तीन भाषाएं पढ़ाने के विवाद में सत्ताधारी डीएमके और भाजपा के बीच जुबानी जंग जारी है। अब तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने दावा किया है कि उनके हस्ताक्षर अभियान को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और राज्य के लोग बड़ी संख्या में उनकी पार्टी के इस अभियान में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


क्या बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई
तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'थिरु एमके स्टालिन, हमारा ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान को बीते 36 घंटे में पूरे तमिलनाडु में दो लाख से ज्यादा लोगों ने समर्थन दिया है। तमिलनाडु सीएम इससे खिन्न हैं और आपका दोषारोपण हमारे अभियान के लिए कोई मायने नहीं रखता।' अन्नामलाई ने डीएमके पर तंज कसते हुए कहा कि डीएमके सत्ता में होने के बावजूद ऐसा हस्ताक्षर अभियान नहीं चला सकी है। अन्नामलाई ने सीएम स्टालिन पर हिंदी थोपे जाने जैसे भ्रामक दावे करने का भी आरोप लगाया। अन्नामलाई ने कहा कि 'आपका हिंदी थोपने का फर्जी ड्रामा सबके सामने खुलकर आ गया है, लेकिन दुर्भाग्य से आपको अभी तक इसका अहसास नहीं हुआ है।'
विज्ञापन


सीएम स्टालिन ने भाजपा के हस्ताक्षर अभियान पर कसा था तंज
के अन्नामलाई का यह बयान सीएम स्टालिन के उस बयान के बाद सामने आया है, जिसमें स्टालिन ने भाजपा के हस्ताक्षर अभियान का मजाक उड़ाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा था कि 'अब भाजपा हस्ताक्षर अभियान का सर्कस कर रही है और यह पूरे तमिलनाडु में हंसी का पात्र बन गया है। मैं चुनौती देता हूं कि वे इसे 2026 के विधानसभा चुनाव में अपना मुख्य एजेंडा बनाकर दिखाएं और राज्य में हिंदी थोपे जाने को लेकर जनमत संग्रह कर लें। इतिहास से साफ है कि जिसने भी तमिलनाडु में हिंदी थोपने की कोशिश की, या तो उसे हार का सामना करना पड़ा या फिर उसे अपना पक्ष बदलना पड़ा और डीएमके के साथ आना पड़ा। तमिलनाडु ब्रिटिश औपनिवेश के बाद हिंदी औपनिवेश को सहन नहीं करेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed