{"_id":"638f7bed6d23b1786f0c1ae1","slug":"tamil-nadu-suspended-bjp-leader-quits-blames-seniors","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: निलंबित बीजेपी नेता ने दिया इस्तीफा, वरिष्ठ नेताओं पर लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: निलंबित बीजेपी नेता ने दिया इस्तीफा, वरिष्ठ नेताओं पर लगाया आरोप
Tue, 06 Dec 2022 11:11 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:11 PM IST
सार
डीएमके सांसद तिरुचि शिवा के बेटे त्रिची सूर्या शिवा को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता डेजी सरन के साथ एक ऑडियो वायरल हुआ था। लीक के बाद, भाजपा ने उन्हें ओबीसी मोर्चा के महासचिव के पद से हटा दिया था
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अल्पसंख्यक विंग की प्रमुख डेजी सरन के साथ एक विवादास्पद ऑडियो लीक होने के बाद पार्टी पद से निलंबित किए जाने के दो हफ्ते बाद सूर्या शिवा ने मंगलवार छह दिसंबर को पार्टी छोड़ दी। उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों पर उनके मामलों में हस्तक्षेप का आरोप लगाया। निलंबित होने से पहले सूर्या शिवा भाजपा के ओबीसी मोर्चा के महासचिव थे।
विज्ञापन
तमिलनाडु भाजपा प्रमुख को किया धन्यवाद
सूर्या ने ट्वीट कर तमिलनाडु भाजपा प्रमुख का धन्यवाद दिया और कहा कि पार्टी में यात्रा करना उनके लिए एक सुखद अनुभव रहा है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि अन्नामलाई तमिलनाडु भाजपा के लिए सबसे बड़े खजाने हैं, जो निश्चित रूप से आगामी चुनावों में दहाई अंक का आंकड़ा हासिल करेगी।
विज्ञापन
अन्नामलाई को टैग करते हुए एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को राज्य में जीत हासिल करनी है तो राज्य संगठन महासचिव केशव विनयागम को बदलने की जरूरत है। अन्यथा, भाजपा तमिलनाडु में पहले की तरह ही हो जाएगी। आगे कहा कि मैं आज इस पार्टी से अपना रिश्ता खत्म करता हूं।
विज्ञापन
ऑडियो वायरल के बाद पार्टी ने लगा दिया था छह महीने का बैन
डीएमके सांसद तिरुचि शिवा के बेटे त्रिची सूर्या शिवा को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता डेजी सरन के साथ एक ऑडियो वायरल हुआ था। लीक के बाद, भाजपा ने उन्हें ओबीसी मोर्चा के महासचिव के पद से हटा दिया था और उन्हें छह महीने के लिए निलंबित कर दिया। सूर्या को छह महीने के लिए पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने से रोक दिया गया था।
गौरतलब है कि अन्नामलाई ने अनुशासन समिति की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए सूर्या को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया था। उन्होंने 22 नवंबर को निर्देश जारी किया। हालांकि, उन्हें इस अवधि के दौरान एक साधारण पार्टी कैडर के रूप में कार्य करने की अनुमति दी गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुई निजी बातचीत में सूर्या सरन को धमकाते और भद्दी टिप्पणियां करते सुना गया।