{"_id":"632b1e88c80bf427eb692842","slug":"tamil-nadu-stalin-wrote-letter-to-pm-modi-for-the-indians-held-hostage-in-myanmar-government-replied","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: म्यांमार में बंधक बनाए गए भारतीयों के लिए स्टालिन ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सरकार ने दिया यह जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: म्यांमार में बंधक बनाए गए भारतीयों के लिए स्टालिन ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सरकार ने दिया यह जवाब
Wed, 21 Sep 2022 07:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 21 Sep 2022 07:54 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि जानकारी मिली है कि वे शुरुआत में निजी भर्ती एजेंसी के जरिए आईटी की नौकरी के लिए थाईलैंड गए थे। अब समझा जाता है कि उन्हें जबरन थाईलैंड से म्यांमार गैरकानूनी ऑनलाइन नौकरी के लिए लाया गया है।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने म्यांमार में अवैध रूप से बंधक बनाए गए भारतीयों को बचाने को लेकर अभियान चलाने के लिए केंद्र को चिट्ठी लिखी है। इसमें भारतीयों को वापस लाने के लिए हरसंभव कोशिश करने को कहा गया है। स्टालिन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि इन भारतीयों से जबरन अवैध कार्य कराए जा रहे हैं। राज्य सरकार को करीब 50 तमिलों सहित करीब 300 भारतीयों के म्यांमार में फंसने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
आईटी की नौकरी का झांसा दिया गया
मुख्यमंत्री ने कहा कि जानकारी मिली है कि वे शुरुआत में निजी भर्ती एजेंसी के जरिए आईटी की नौकरी के लिए थाईलैंड गए थे। अब समझा जाता है कि उन्हें जबरन थाईलैंड से म्यांमार गैरकानूनी ऑनलाइन नौकरी के लिए लाया गया है। खबर है कि काम करने से इनकार करने पर नियोक्ताओं द्वारा उनके साथ मारपीट की जा रही है।
विज्ञापन
भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
इस बीच म्यांमार में भारतीय दूतावास ने बताया कि म्यांमार में अवैध रूप से बंधक बनाए गए भारतीयों में से अब तक 30 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। शेष को रिहा कराने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे है। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने राजदूत विनय कुमार से म्यांमार में भारतीयों के बंधक बनाए जाने के बारे में बात की। मिशन इस मामले पर करीबी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
मुस्लिम व्यक्ति ने तिरुपति मंदिर को दान में दिए एक करोड़
चेन्नई में भगवान वेंकटेश को मानने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति ने मंदिर को 1.02 करोड़ रूपये का नगद दान दिया है। उनका नाम अब्दुल गनी है। पिछले तीन दशक में वह वाहन,फर्नीचर तथा नगदी मंदिर में दान देते रहे हैं।