फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu several dead after two buses collide head-on near Tirupattur in Sivaganga district

Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु के शिवगंगा में दो बसों की भीषण टक्कर; हादसे में 11 लोगों की मौत, कई यात्री घायल

Sun, 30 Nov 2025 05:54 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 30 Nov 2025 05:54 PM IST
सार

Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है विपरीत दिशा से आ रहीं दो बसों की भिड़ंत में कई यात्री घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन
Tamil Nadu several dead after two buses collide head-on near Tirupattur in Sivaganga district
तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा - फोटो : ANI वीडियो ग्रैब

विस्तार

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में तिरुपथुर के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बसों की आमने-सामने टक्कर में एक बच्चे समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की पुष्टि शिवगंगा जिले के पुलिस अधीक्षक शिवा प्रसाद ने की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Indian Navy: 'ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई भारतीय नौसेना की युद्ध की तत्परता', नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी बोले
विज्ञापन


कराईकुडी और मदुरै जा रही थी बसें
पुलिस ने बताया कि एक बस कराईकुडी जा रही थी, जबकि दूसरी मदुरै की तरफ जा रही थी, तभी थिरुपथुर के पास दोनों बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कई यात्री गाड़ियों के अंदर फंस गए, जिन्हे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कराईकुडी से लगभग 15 किलोमीटर दूर हुई। मारे गए सभी 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें आठ महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं। वहीं, 20 से अधिक घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में भेजा गया। अधिकारी ने कहा कि टक्कर का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

घटना पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर और जिले के इंचार्ज मंत्री केआर पेरियाकरुप्पन को प्रभावित लोगों की हर तरह से मदद करने और घायलों का सही इलाज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की। सीएम ने मामूली रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये देने का एलान किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed