फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Rs 250 crore black money found in raids on two companies big action of Income Tax Department Latest News Update

तमिलनाडु: दो कंपनियों पर छापे में 250 करोड़ का कालाधन मिला, आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

Sun, 10 Oct 2021 09:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 10 Oct 2021 09:39 PM IST
सार

सीबीडीटी के मुताबिक चिट फंड कंपनी अवैध कारोबार में लिप्त थी और पिछले कुछ वर्षों से करीब 400 करोड़ रुपये के लेनदेन नगद में किए गए थे। इस दौरान कंपनी ने कमीशन के तौर पर बेहिसाब कमाई की।
 

विज्ञापन
Tamil Nadu Rs 250 crore black money found in raids on two companies big action of Income Tax Department Latest News Update
आयकर विभाग

विस्तार

तमिलनाडु में सिल्क साड़ी के कारोबार और चिटफंड में शामिल दो कंपनियों पर छापेमारी के दौरान आयकर विभाग को 250 करोड़ के कालेधन का पता चला है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अनुसार बीते 5 अक्तूबर को कांचीपुरम, वेल्लोर और चेन्नई सहित 34 परिसरों पर छापे मारे गए थे।

विज्ञापन


सीबीडीटी के मुताबिक चिट फंड कंपनी अवैध कारोबार में लिप्त थी और पिछले कुछ वर्षों से करीब 400 करोड़ रुपये के लेनदेन नगद में किए गए थे। इस दौरान कंपनी ने कमीशन के तौर पर बेहिसाब कमाई की।
विज्ञापन


छापे के दौरान कई ऋण पत्र, अग्रिम तिथि के चेक सहित कागजात बरामद किए गए हैं। बयान में कहा गया है कि ग्रुप के सदस्यों ने फार्म हाउस और आलीशान घर के मालिक होते हुए भी या तो आयकर नहीं भरते थे या फिर काफी कम आय दिखाते थे। विभाग ने 1.35 करोड़ बेहिसाब नगद और 7.5 किलो सोना जब्त किया। वहीं, 150 करोड़ से ज्यादा की बेहिसाब आय का भी पता लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीडीटी के अनुसार सिल्क की साड़ी का कारोबार करने वाली कंपनी ने पिछले चार वर्षों में अपनी बिक्री कम दिखाई। ग्रुप के सदस्यों ने कई मौकों पर नगद लेनदेन किए, जिसका कोई हिसाब नहीं था। उन्होंने जमीन और इमारत में निवेश किए। आयकर विभाग ने छापेमारी में 44 लाख रुपये नगदी और 9.5 किलो सोना जब्त किया। इसके अलावा करीब 100 करोड़ से अधिक के बेहिसाब आय का भी पता लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed