फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Raj Bhavan files police complaint against unknown miscreants for creating fake email ID

तमिलनाडु: अज्ञात बदमाशों ने राज्यपाल के नाम से बनाई फर्जी ईमेल आईडी, राजभवन ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की

Mon, 18 Oct 2021 12:12 AM IST
Kuldeep Singh एएनआई, चेन्नई
एएनआई, चेन्नई Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 18 Oct 2021 12:12 AM IST
सार

तमिलनाडु के राज्यपाल के नाम से अज्ञात बदमाशों ने फर्जी ईमेल आईडी बनाकर आपत्तिजनक सामग्री भेजे। इस मामले में राजभवन ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
Tamil Nadu Raj Bhavan files police complaint against unknown miscreants for creating fake email ID
आरएन रवि - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तमिलनाडु राजभवन ने रविवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के नाम से फर्जी ईमेल अकाउंट बनाने और आपत्तिजनक सामग्री भेजने वाले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन


विज्ञप्ति में कह गया है कि अज्ञात बदमाशों ने राज्यपाल के नाम से एक फर्जी ईमेल आईडी बनाई थी। तमिलनाडु राजभवन ने इस मामले की पुलिस में शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजभवन की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, 'माननीय राज्यपाल के नाम पर फर्जी ईमेल अकाउंट बनाने और आपत्तिजनक सामग्री वाले ई-मेल भेजने वाले कुछ बदमाशों के बारे में हाल ही में सूचना मिली है।'

विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है ताकि जांच की जा सके और बदमाशों का पता लगाकर उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाया जा सके और उनके खिलाफ अन्य उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके। राजभवन का आधिकारिक ई-मेल governmentam@nic.in और आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @rajbhavan_tn है।

तमिलनाडु के राज्यपाल के कार्यालय ने लोगों से राजभवन के आधिकारिक ई-मेल या ट्विटर अकाउंट के अलावा किसी अन्य खाते पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed