फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu police shoot at and nab suspects in Thrissur ATM heist

त्रिशूर एटीएम लूटकांड: तमिलनाडु पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोचा, गोली लगने से एक बदमाश की मौत; 70 लाख कैश बरामद

Fri, 27 Sep 2024 03:55 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 27 Sep 2024 03:55 PM IST
सार

केरल पुलिस के मुताबिक त्रिशूर जिले में अलग-अलग जगहों पर पर तीन एटीएम को बीती रात चार लोगों के एक समूह ने लूटा है। वहीं इस मामले में कुछ संदिग्धों को तमिलनाडु पुलिस ने नमक्कल में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Tamil Nadu police shoot at and nab suspects in Thrissur ATM heist
त्रिशूर एटीएम लूटकांड के छह संदिग्ध गिरफ्तार - फोटो : PTI

विस्तार

केरल के त्रिशूर जिले में बदमाशों ने बीती रात जमकर आतंक मचाया है। एक तरफ जहां एक व्यवसायी से दिनदहाड़े सड़क पर लूटपाट की गई, वहीं आधी रात में बदमाशों ने तीन एटीएम मशीनों को निशाना बनाया है। जिसके बाद से केरल पुलिस सभी बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

 

नमक्कल में तमिलनाडु पुलिस की कार्रवाई
वहीं इस मामले में एक बड़ा अपडेट तमिलनाडु के नमक्कल से आया है, जहां तमिलनाडु पुलिस ने त्रिशूर एटीएम लूटकांड में छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ हत्या का प्रयास, हमला और सार्वजनिक जीवन को खतरे में डालने सहित अन्य मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं इस दौरान भागने की कोशिश कर रहे एक बदमाश को पुलिस ने गोली भी मारी है। पुलिस की तरफ से गोली मारे जाने के बाद एक संदिग्ध की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कथित तौर पर गिरोह की तरफ से घेरकर हमला किए जाने के बाद एक इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें भी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार और बाइक में बदमाशों ने मारी थी टक्कर
जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु पुलिस ने शुक्रवार को नमक्कल जिले के कुमारपालयम में कारों और दोपहिया वाहनों को टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश कर रहे एक गिरोह को गोली मारकर पकड़ लिया। सलेम रेंज की डीआईजी ईएस उमा ने बताया, गिरोह ने ऐसे हाताल पैदा कर दिए कि पुलिस को गोली चलानी पड़ी। इस हमले में हमारे दो लोग घायल हो गए हैं। 

कंटेनर ट्रक से भाग रहे छह बदमाश गिरफ्तार
इससे पहले, कंटेनर ट्रक का पीछा कर रही पुलिस ने शुरू में ड्राइवर को वाहन रोकने की चेतावनी दी। लेकिन जब उसने ट्रक नहीं रोका, तो अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई गई और आखिरकार ट्रक को रोक लिया गया। अधिकारी ने बताया, पुलिस को ट्रक से भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति पर गोली चलानी पड़ी और उसे पकड़ लिया गया, इसमें कुल छह अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया। इस दौरान पुलिस ने ट्रक के अंदर छिपी एक कार भी जब्त की गई। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है कि क्या यह वही गिरोह है जो त्रिशूर जिले में तीन अलग-अलग एटीएम में बड़ी लूट में शामिल था।
 

Tamil Nadu police shoot at and nab suspects in Thrissur ATM heist
त्रिशूर एटीएम लूटकांड - फोटो : PTI
हरियाणा का रहने वाला है लूट गिरोह
जानकारी के मुताबिक हरियाणा के लोगों के गिरोह ने तमिलनाडु के नमक्कल जिले के कुमारपालयम में कंटेनर ट्रक में भागने का प्रयास किया और कई कारों और दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। दरअसल गिरोह ने लूट के बाद केरल में लूट में इस्तेमाल की गई कार को एक कंटेनर में लोड कर दिया था, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

डीआईजी ने बताया कि, बदमाशों ने त्रिशूर में एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। जिसके बाद गिरोह के सदस्य दो समूहों में विभाजित हो गए और डकैती को अंजाम देने के लिए हरियाणा से एक कंटेनर और एक कार में अलग-अलग यात्रा की। उन्होंने कहा कि गिरोह के सभी सदस्य हरियाणा के रहने वाले थे और नमक्कल जिला पुलिस ने हाल ही में जिले में इसी तरह की डकैती में हरियाणा के दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने वाहन जांच के दौरान किया पीछा
त्रिशूर पुलिस से सूचना मिलने के बाद नमक्कल के पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने डकैती में इस्तेमाल की गई कार की पहचान करने के लिए एक वाहन जांच अभियान चलाया। इसके तुरंत बाद त्रिशूर पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक की आवाजाही के बारे में बताया। वाहन जांच के दौरान, पुलिस ने आरजे (राजस्थान) पंजीकरण संख्या वाले एक कंटेनर ट्रक को रुकने का इशारा किया, लेकिन वाहन बिना रुके भागने लगा। वहीं पुलिस की तरफ से पीछा किए जाने पर, यह तेजी से संघुगिरी टोल गेट की ओर बढ़ा, लेकिन इसे बंद पाकर, भागने के लिए वेप्पादाई रोड पर चला गया। सन्नासियापट्टी में, ट्रक ने एक दोपहिया वाहन और एक कार को टक्कर मार दी, और एक कार को लगभग 250 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। डीआईजी ने कहा, हमने ट्रक चालक और केबिन में मौजूद चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। 
 

Tamil Nadu police shoot at and nab suspects in Thrissur ATM heist
त्रिशूर एटीएम लूटकांड - फोटो : PTI
गिरोह ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तीन ATM को बनाया निशाना
पुलिस ने बताया कि गिरोह ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मप्रानम, त्रिशूर ईस्ट और कोलाझी एटीएम को निशाना बनाया। त्रिशूर सिटी पुलिस कमिश्नर आर एलांगो ने मीडिया को बताया, घटना सुबह 2 से 4 बजे के बीच हुई। एक एटीएम ग्रामीण पुलिस सीमा में है, जबकि अन्य दो शहर पुलिस सीमा में हैं। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे नष्ट कर दिए और एटीएम मशीन को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया। पुलिस को गिरोह से जुड़े कुछ सबूत मिले, जिसके बाद उसने पड़ोसी राज्य तमिलनाडु तक जांच शुरू की।

बदमाशों ने ATM से लूटे थे करीब 70 लाख रुपये
पुलिस के मुताबिक, गिरोह सबसे पहले मप्रानम के एटीएम पर पहुंचा और वहां से करीब 35 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद वे शहर पहुंचे और शोरनूर रोड पर एसबीआई एटीएम को निशाना बनाया और करीब 9.5 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने बताया कि आखिरी बार उन्होंने एसबीआई की कोलाझी शाखा के एटीएम को निशाना बनाया, जहां से उन्होंने करीब 25 लाख रुपये लूटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed