फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: PM Modi receives 67 kg turmeric garland, handmade shawl and replica of Jallikattu Bull as gifts

Tamil Nadu: इरोड की जनता ने पीएम मोदी को भेंट की 67 किलो की हल्दी माला, जानें उपहार में और क्या-क्या मिला

Tue, 27 Feb 2024 09:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 27 Feb 2024 09:59 PM IST
सार

Tamil Nadu: इरोड क्षेत्र के लोगों ने हल्दी बोर्ड की स्थापना के लिए धन्यवाद देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 67 किलो की हल्दी माला भेंट की। इरोड क्षेत्र हल्दी की खेती के लिए जाना जाता है। यहां के किसानों को उम्मीद है कि बोर्ड के गठन से हल्दी के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
Tamil Nadu: PM Modi receives 67 kg turmeric garland, handmade shawl and replica of Jallikattu Bull as gifts
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार में दी गई 67 किलो की हल्दी माला - फोटो : एएनआई

विस्तार

तमिलनाडु के लोगों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपहार के रूप में 67 किलो की हल्दी माला, हस्तनिर्मित शॉल और जल्लीकट्टू बैल की प्रतिकृति भेंट की। प्रधानमंत्री मोदी ने पल्लडम में जनता को संबोधित किया। जहां उन्हें लोगों से बहुत स्नेह और उपहार मिला। 

विज्ञापन

'एन मन एक मक्कल' पदयात्रा के समापन समारोह में प्रधानमंत्री के समर्थकों की भारी भीड़ जुटी थी। इरोड क्षेत्र के लोगों ने हल्दी बोर्ड की स्थापना के लिए धन्यवाद देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को 67 किलो की हल्दी माला भेंट की। इरोड क्षेत्र हल्दी की खेती के लिए जाना जाता है। यहां के किसानों को उम्मीद है कि बोर्ड के गठन से हल्दी के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। महिला स्वयं सहायता समूहों पर जोर देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करने के लिए नीलगिरी के आदिवासी समुदाय का हस्तनिर्मित शॉल भी उन्हें भेंट किया गया। उम्मीद है कि इससे शॉल की बिक्री में इजाफा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, जल्लीकट्टू बैल की एक प्रतिकृति भी प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की गई। यह प्रतिकृति जल्लीकट्टू को वापस लाने के लिए धन्यवाद के रूप में भेंट की गई। कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान जल्लीकट्टू को प्रतिबंधित कर दिया गया था। 

विज्ञापन

इससे पहले प्रधानमंत्री ने ने कहा कि भले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तमिलनाडु में सत्ता में नहीं रही है। लेकिन राज्य हमेशा भाजपा के दिल में रहा है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के साथ उनका रिश्ता राजनीतिक नहीं, बल्कि दिल से जुड़ा है। पल्लडम में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, तमिलनाडु के साथ उनका रिश्ता दशकों पुराना है। उन्होंने कहा, जो लोग दिल्ली के एसी कमरो में बैठते हैं और देश की अखंडता को तोड़ने का सपना देखते हैं, उन्हें यहां आकर देखने की जरूरत है। तमिलनाडु उनकी आंखों के सामने भारत के भाग्य को आकार देगा। 

उन्होंने कहा, भले ही भाजपा तमिलनाडु में सत्ता में नहीं रही है। लेकिन राज्य हमेशा भाजपा के दिल में रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, मेरे सभी तमिल भाई-बहन इसे समझते और जानते हैं। इसलिए, जिन लोगों ने दशकों तक राज्य को लूटा है, वे भाजपा की बढ़ती हुई ताकत से डरे हुए हैं। तमिलनाडु ने हमेशा मुझे बिना शर्त प्यार दिया है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि तमिलनाडु का कोंगु इलाका कई मायनों में देश की विकास गाथा का प्रतिनिधित्व करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed