फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu PM Modi Rameshwaram Visit Updates Road Show Temple Visit Dhanushkodi

PM Modi: अयोध्या से पहले प्रधानमंत्री का रामेश्वरम दौरा; समुद्र में पवित्र डुबकी, रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा

Sat, 20 Jan 2024 03:34 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामेश्वरम / नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामेश्वरम / नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 20 Jan 2024 03:34 PM IST
सार

अयोध्या आगमन से पहले दक्षिण भारत में प्रवास करने पहुंचे पीएम मोदी तमिलनाडु के रामेश्वरम दौरे पर हैं। उन्होंने समुद्र में पवित्र डुबकी लगाने के बाद रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। पीएम मोदी रामसेतु के शुरुआती बिंदु के रूप में लोकप्रिय धनुषकोडी के अरिचल मुनाई भी जाएंगे।

विज्ञापन
Tamil Nadu PM Modi Rameshwaram Visit Updates Road Show Temple Visit Dhanushkodi
रामेश्वरम में पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु दौरे पर हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान में जुटे पीएम मोदी ने रामेश्वरम में कई नदियों के तीर्थ से लाए गए जल से स्नान किया। उन्होंने रामेश्वरम के समुद्र में पवित्र डुबकी लगाने के बाद श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। प्रधानमंत्री ने समुद्र में पवित्र स्नान के बाद गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के पवित्र और तीर्थ के जल से भी विशेष स्नान किया।
विज्ञापन


रामनाथस्वामी ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे पीएम मोदी
स्नान के बाद प्रधानमंत्री रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर में विशेष पूजा भी की। इस मंदिर में पूजे जाने वाले मुख्य देवता श्री रामनाथस्वामी हैं, जिन्हें भगवान शिव का एक रूप माना जाता है। श्रद्धालुओं की ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में जिस मुख्य शिवलिंग की पूजा होती है, इसकी स्थापना और पूजा खुद भगवान श्रीराम और माता सीता ने की थी। रामेश्वरम को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक गिना जाता है। इसे हिंदू धर्म के चार धामों में से एक माना जाता है। इसके अलावा बद्रीनाथ, द्वारका और जगन्नाथ पुरी को भी चार धाम में गिना जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रामेश्वरम में विशेष रामायण पाठ; श्रीराम की अयोध्या वापसी का वर्णन
पीएम मोदी ने रामेश्वरम के इस मंदिर में 'श्री रामायण पारायण' कार्यक्रम में भी भाग लिया। इसमें आठ अलग-अलग पारंपरिक मंडलियों ने संस्कृत, अवधी, कश्मीरी, गुरुमुखी, असमिया, बंगाली, मैथिली और गुजराती भाषा की रामकथा का पाठ किया। पूरी रामकथा में लंकापति रावण के साथ युद्ध के बाद श्रीराम की अयोध्या वापसी के प्रसंग का वर्णन किया जा रहा है।

असमिया भाषा में रामायण पाठ करने वाली टीम की प्रस्तुति



प्रधानमंत्री को देख रामेश्वरम की जनता उत्साहित
इससे पहले रामेश्वरम पहुंचे पीएम मोदी ने रोड शो किया। प्रधानमंत्री के स्वागत में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों के किनारे जमा हुए। पीएम का स्वागत-अभिनंदन करते हुए पार्टी समर्थकों ने जमकर फूल बरसाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी दोपहर करीब दो बजे रामेश्वरम पहुंचे। रामेश्वरम दौरे पर प्रधानमंत्री के इस रोड शो से पहले स्थानीय जनता खासा उत्साहित दिखी। पीएम मोदी के आगमन पर तिरुचिरापल्ली की जनता का उत्साह 
तिरुचिरापल्ली में पहुंचे पीएम मोदी को अपने बीच पाकर स्थानीय जनता काफी खुश दिखी। पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी की एक झलक पाने को युवाओं के अलावा बुजुर्गों और महिलाओं में भी उत्साह का माहौल दिखा। रामेश्वरम और रामसेतु की जगह अरिचल मुनाई जाने का भी कार्यक्रम
प्रधानमंत्री ने रामेश्वरम पहुंचने के बाद श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। प्रधानमंत्री धनुषकोडी के कोठंडारामस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। धनुषकोडी के पास ही पीएम मोदी अरिचल मुनाई भी जाएंगे। ऐसी मान्यता है कि लंकापति रावण के साथ संग्राम से पहले श्रीराम की सेना ने राम सेतु का निर्माण इसी स्थान से शुरू किया था।
 
तमिलनाडु प्रवास के दौरान पीएम मोदी के कई अहम कार्यक्रम
रामेश्वरम में रोड शो से पहले प्रधानमंत्री मोदी तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर भी गए। उन्होंने इस मंदिर में विद्वानों के समूह की तरफ से आयोजित कंब रामायणम के छंदों का पाठ भी सुना। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री का तमिलनाडु दौरा शुक्रवार से शुरू हुआ। छठे खेलो इंडिया अभियान का उद्घाटन करने पहुंचे पीएम मोदी के आगमन पर स्थानीय लोगों और उत्साही भाजपा समर्थकों ने फूल, माला और पार्टी के झंडे के साथ उनका स्वागत किया था। हजारों लोग सड़कों के दोनों ओर खड़े दिखे।

#WATCH तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में रोड शो किया। इस दौरान लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। pic.twitter.com/IFjHMHlDfA

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2024
खेलो इंडिया के उद्घाटन में पीएम मोदी
बता दें कि एक दिन पहले तमिलनाडु प्रवास पर पहुंचे पीएम मोदी ने शुक्रवार को छठे खेलो इंडिया अभियान का उद्घाटन राजधानी चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया। यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed