फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu People protest against the CAA, NRC and NPR Heavy police force deployed

तमिलनाडु में सीएए-एनपीआर के खिलाफ बड़ा विरोध-प्रदर्शन, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

Thu, 20 Feb 2020 04:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: देव कश्यप Updated Thu, 20 Feb 2020 04:21 AM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu People protest against the CAA, NRC and NPR Heavy police force deployed
सीएए के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : एएनआई

देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध तेज होता जा रहा है। तमिलनाडु में बुधवार को हजारों लोग सीएए विरोधी प्रदर्शन में शामिल हुए। इनमें बड़ी संख्या मुसलमानों की थी। प्रदर्शन में मुख्य विपक्षी दल द्रमुक समेत दूसरी पार्टियां भी शामिल हुईं। वहीं, सीएम के. पलानीस्वामी का कहना है कि जिनका जन्म इस राज्य में हुआ है, वे सीएए से प्रभावित नहीं होंगे।

विज्ञापन



 

कई मुस्लिम संगठनों ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी चेन्नई के चेपौक में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में तख्तियां और तिरंगा ले रखा था। प्रदर्शनकारी तमिलनाडु विधानसभा की घेराबंदी करना चाहते थे, लेकिन मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को मुस्लिम संगठनों के इस कदम पर रोक लगा दी थी। 

विज्ञापन


राज्य में मदुरै, कोयंबटूर, थंजावुर, तिरुपुर और तिरुनेलवेली सहित अन्य जगहों पर भी सीएए और एनपीआर के विरोध में प्रदर्शन हुए। मुस्लिम संगठन राज्य विधानसभा के मौजूदा सत्र में इस विवादित कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाए जाने की मांग कर रहे हैं। सत्र का बृहस्पतिवार को आखिरी दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक में कवि गिरफ्तार

कर्नाटक में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान सीएए और एनआरसी के विरोध में कविता का पाठ करने पर सिराज बिसार अली नाम के एक कवि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कवि के अलावा कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है।

यूएन चीफ ने जताई चिंता

पाकिस्तान के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने संशोधित नागरिकता कानून पर चिंता जताई है। गुटरेस ने कहा कि जब भी नागरिकता कानून में बदलाव किया जाए तो यह सुनिश्चित होना चाहिए कि इससे लोग प्रभावित न हों और वे देश विहीन न हों।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी बीफ करी

केरल में राज्य पुलिस प्रशिक्षुओं के लिए मेनू से बीफ हटाए जाने की खबरों के बीच कोझिकोड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन के सामने बीफ करी बंटवाई। हालांकि, पुलिस ने मेनू से बीफ हटाए जाने की खबरों को आधारहीन बताया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि राज्य के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे पर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed