फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu News Police book cases assaulting Scheduled Caste teenager news in hindi

Tamil Nadu: मदुरै में किशोर पर हमला और पैरों पर गिराने का आरोप, पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया

Mon, 20 Jan 2025 11:59 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 20 Jan 2025 11:59 AM IST
सार

छह लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 351(2) और इसके अलावा एससी एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989  की धारा 3(1)(आर) और 3(1)(एस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Tamil Nadu News Police book cases assaulting Scheduled Caste teenager news in hindi
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

तमिलनाडु के मदुरै में एक अनुसूचित जाति के किशोर पर हमला करने और उसे अपने सामने झुकने के लिए मजबूर करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को एक घटना के संबंध में 19 वर्षीय लड़के द्वारा की गई शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। 
विज्ञापन


छह लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 351(2) और इसके अलावा एससी एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989  की धारा 3(1)(आर) और 3(1)(एस) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अपनी शिकायत में किशोर ने बताया कि कुछ महीने पहले जब वह पुरत्तासी त्योहार के दौरान अपनी धोती को घुटनों पर मोड़कर गांव में घूम रहा था तो छह हिंदुओं ने उस पर आपत्ति जताई। ईसी बात को लेकर उसकी अन्य लोगों से बहस शुरू हुई जो बाद में झड़प में बदल गई। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद पीड़ित कुछ दिनों के लिए अपने गांव से बाहर रहा, लेकिन पोंगल त्योहार के लिए जैसे ही वह घर वापस लौटा उसे जबरन गांव से दूर ले जाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने उस पर जातिवादी टिप्पणियां कीं। पीड़ित ने बताया कि उसे लोगों के सामने झुकने के लिए मजबूर किया गया। एक बयान में पुलिस ने कहा कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई के श्रद्धालु ने टीटीडी को दिया छह करोड़ का दान
चेन्नई के एक श्रद्धालु ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को छह करोड़ रुपये का दान दिया। श्रद्धालु की पहचान वर्धमान जैन के तौर पर की गई है। उन्होंने पांच करोड़ रुपये श्री वेंकटेश्वर भक्ति चैनल (एसभीबीसी) और एक करोड़ रुपये श्री वेंकटेश्वर गोसंरक्षण ट्रस्ट को दान में दिया। 


टीटीडी ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया, तिरुमाला मंदिर के रंगनायकुला मंडपम में उन्होंने एसभीबीसी के लिए टीटीडी को 5 करोड़ रुपये और एसवी गोसंरक्षण ट्रस्ट के लिए एक करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा। वर्धमान जैन ने डीडी टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी वेंकैया चौधरी को सौंपा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed