{"_id":"608463618ebc3ebd034b4823","slug":"tamil-nadu-new-restrictions-will-be-applicable-from-monday-those-coming-from-other-states-will-have-to-register","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडुः सोमवार से नई पाबंदियां होंगी लागू, दूसरे राज्यों से आने वालों को कराना होगा पंजीयन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडुः सोमवार से नई पाबंदियां होंगी लागू, दूसरे राज्यों से आने वालों को कराना होगा पंजीयन
Sat, 24 Apr 2021 11:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:58 PM IST
सार
- बंद रहेंगे सिनेमाघर, थिएटर और जिम
- शादी में 50 से ज्यादा लोग भाग नहीं लेंगे
विज्ञापन
चेन्नई में कोरोना वायरस की कलाकृति को अंतिम रूप देता कलाकार।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु में लागू नाइट कर्फ्र्यू के बावजूद संक्रमण कम नहीं हो रहा है। इस कारण राज्य सरकार ने सोमवार सुबह चार बजे से नई पाबंदियां लगाने का एलान किया है। इनमें पुड्डुचेरी को छोड़ अन्य राज्यों से आने वालों को तमिलनाडु सरकार की वेबसाइट पर ई-रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके अलावा शादी व मृत्यु से जुड़े कार्यक्रमों में भी 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
ये भी बंद रहेंगे
सभी थिएटर, जिमनेशियम, मनोरंजन क्लब, बार, सभागार, मीटिंग हाॅल, शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स, सभी धर्मस्थल, माॅल, स्पा, ब्यूटी पाॅलर्र व अन्य सभी वे स्थान जहां भीड़ एकत्रित होती है।
विज्ञापन
सब्जी व अन्य दुकानों को छूट
सब्जी व अन्य आवश्यक सामान बेचने वाली दुकानों को प्रतिबंध से छूट दी गई है। हालांकि इन कारोबारियों को कोविड नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
बगैर एसी के चलेंगे सुपर मार्केट
राज्य सरकार ने सुपर मार्केट व डिपार्टमेंटल स्टोर्स को बगैर एयर कंडीशंड के चलाने की इजाजत दी है।
खाने-पीने का सामान ले जा सकेंगे
खाने-पीने की होटलें व रेस्त्रां आदि को सिर्फ पार्सल भेजने की छूट दी गई है। लाॅज भी अपने मेहमानों को उनके रूम में ही खाना मुहैया करा सकेंगे।