फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Siddaramaiah hails Vijay’s ‘journey from cinema to public service’, seeks closer Karnataka-TN ties

Karnataka-Tamil Nadu Ties: सीएम सिद्धारमैया ने की CM विजय की तारीफ, बोले- फिल्मों से जनसेवा तक ऐतिहासिक सफर

Mon, 11 May 2026 01:29 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Pavan Updated Mon, 11 May 2026 01:29 AM IST
सार

Siddaramaiah Hails Vijay: तमिलनाडु में नई सरकार के मुखिया के तौर पर सी. जोसेफ विजय ने शपथ ली। वहीं उन्हें बधाई देते हुए कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने उनकी तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों राज्य मिलकर आपसी संबंधों को और मजबूत करेंगे।

विज्ञापन
Siddaramaiah hails Vijay’s ‘journey from cinema to public service’, seeks closer Karnataka-TN ties
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को पद संभालने पर बधाई दी है। सिद्धारमैया ने फोन पर विजय से बात की और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने सिनेमा की दुनिया से निकलकर जनता की सेवा तक का एक ऐतिहासिक सफर तय किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, सिद्धारमैया ने विजय की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने लोकतांत्रिक राजनीति में एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि विजय ने फिल्मों से राजनीति तक का शानदार सफर तय कर इतिहास रचा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- क्या इंस्टाग्राम से गायब हुई राहुल-विजय की रील?: कांग्रेस ने सरकार पर लगाया आरोप, मंत्रालय ने कही ये बात
विज्ञापन


'दोनों राज्यों के रिश्ते होंगे और मजबूत'
सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच लंबे समय से सांस्कृतिक, सामाजिक और सभ्यतागत रिश्ते रहे हैं। दोनों राज्यों की सोच सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और संघीय सहयोग को मजबूत करने की रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों राज्य मिलकर आपसी संबंधों को और मजबूत करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वे विजय के साथ मिलकर धर्मनिरपेक्षता, संविधानिक मूल्यों और समाज में विभाजन पैदा करने वाली ताकतों के खिलाफ काम करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्मों के बाद राजनीति में उतरे विजय
अभिनेता से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय ने 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें और उनके मंत्रिमंडल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में कई बड़े राजनीतिक नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल थे। शपथ ग्रहण के दौरान टीवीके कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें- गुजरात के दौरे पर पीएम मोदी: जामनगर में किया रोड शो; बोले- बंगाल के नतीजे से देशभर के लोगों को मिली राहत

विजय ने भगवान के नाम पर ली शपथ
मुख्यमंत्री पद की शपथ के दौरान विजय ने भगवान के नाम पर शपथ ली। उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी भगवान के नाम पर ही शपथ ली, जबकि पिछली डीएमके सरकार के कई मंत्रियों ने अपने कार्यकाल की शुरुआत 'अंतरात्मा' के नाम पर शपथ लेकर की थी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed