फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu MLA S Vijayadharani Quits Congress, Joins BJP

Tamil Nadu: 'कांग्रेस में महिलाओं को नहीं मिलती नेतृत्व की भूमिका', भाजपा में शामिल हुईं विधायक एस विजयधरणी

Sat, 24 Feb 2024 08:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 24 Feb 2024 08:34 PM IST
सार

Tamil Nadu: विल्वनकोड से विधायक एस विजयधरणी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गईं। वह इस बात से नाराज थीं कि न तो कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उनके नाम पर विचार किया और न ही उन्हें विधायक दल का नेता बनाया।

विज्ञापन
Tamil Nadu MLA S Vijayadharani Quits Congress, Joins BJP
एस विजयधरणी - फोटो : एक्स/भाजपा तमिलनाडु

विस्तार

तमिलनाडु कांग्रेस की तीन बार की विधायक एस विजयधरणी ने एक हफ्ते से चली अटकलों पर शनिवार को विराम लगा दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। विजयधरणी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं। 

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके इस कदम से तमिलनाडु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पकड़ मजबूत होगी। विजयधरणी प्रसिद्ध तमिल कवि दिवंगत कविमणि देसिगा विनयागम पिल्लई के परिवार से आती हैं। उन्होंने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए केंद्र सरकार की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने अफसोस भी जताया कि इनमें से कुछ योजनाओं को तमिलनाडु में लागू नहीं किया जा रहा है, जहां कांग्रेस की सहयोगी द्रमुक सत्ता में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं पर खास ध्यान देने के लिए भाजपा की प्रशंसा की। भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने 'एक्स' पर अपने इस्तीफा पत्र पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सबंधित पदों से इस्तीफा दे रही हूं।

विज्ञापन

विल्वनकोड से विधायक विजयधरणी इस बात से नाराज थीं कि न तो कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उनके नाम पर विचार किया और न ही उन्हें विधायक दल का नेता बनाया। कांग्रेस ने हाल ही में विधायक के. सेल्वापेरुंथागई को तमिलनाडु कांग्रेस समिति का प्रमुख नियुक्त किया है। 

विजयधरणी ने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका नहीं दी जाती है। अब भी जो मुझसे जूनियर हैं, उन्हें विधायक दल का नेता बनाया गया है। केंद्र सरकार के समर्थन से अब मैं कन्याकुमारी के बुनियादी ढांचे की जरूरतों को पूरा कर पाऊंगी। विधयधरणी के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिल सकती है, क्योंकि हाल ही में अन्नाद्रमुक के भाजपा से संबंध तोड़ने के बाद उसे झटका लगा था। भाजपा 2019 के आम चुनाव में तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीट में से एक भी सीट पर नहीं जीत पाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed