फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: Minister Jayakumar distributed food to flood affected people, said- Amma canteen helpful in disaster

तमिलनाडु : मंत्री जयकुमार ने बाढ़ प्रभावितों में भोजन वितरित किया, कहा- आपदा में अम्मा कैंटीन मददगार

Sun, 06 Dec 2020 05:30 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 06 Dec 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu: Minister Jayakumar distributed food to flood affected people, said- Amma canteen helpful in disaster
डी जयकुमार, तमिलनाडु सरकार के मंत्री (फोटो साभार : एएनआई)

तमिलनाडु में आए चक्रवात बुरेवी के चलते हुई भारी बारिश हुई, जिससे सैकड़ों गांव डूब गए हैं। इस बीच सैकड़ों लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। तमिलनाडु सरकार में मंत्री डी जयकुमार और ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन कमिश्नर जी प्रकाश ने रविवार को चेन्नई के बाढ़ प्रभावित इलाके में भोजन वितरित किया।

विज्ञापन

इस दौरान डी जयकुमार ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय लोगों के लिए अम्मा कैंटीन बेहद मददगार है। मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी की बाढ़ प्रभावितों को मुफ्त भोजन वितरित करने की घोषणा के 12 घंटे के भीतर 11 लाख लोगों को भोजन मुहैया कराया गया। बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों के लिए 13 दिसंबर तक मुफ्त भोजन मुहैया कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात लोगों की मौत
तमिलनाडु में आए चक्रवात बुरेवी के चलते हुई भारी बारिश के कारण सात लोगों की मौत हो गई है। सैकड़ों गांव भी डूब गए हैं। कुड्डालोर जिले में लगभग 300 गांवों में बाढ़ आ गई है, जबकि रामनाथपुरम जिले में रामेश्वरम के बड़े हिस्से में बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

मुख्यमंत्री ने मुआवजे की घोषणा की :
मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने मरने वाले लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये की राहत देने की घोषणा की है। साथ ही घरों और मवेशियों के नुकसान के लिए मुआवजे की घोषणा की है। राज्य सरकार ने कहा कि वह प्रत्येक गाय के नुकसान के लिए 30,000 रुपये देगा और 16,000 रुपये प्रति बछड़े और 3,000 रुपये प्रति बकरी का भुगतान करेगा।



मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि राहत और बहाली का काम "युद्धस्तर" पर चल रहा है और मंत्रियों को प्रभावित जिलों में पुनर्वास के लिए तैनात किया गया है। हालांकि, बुरेवी तूफान के चलते बेहद भारी बारिश और 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। यह कम दबाव में कमजोर हो गया है, जो मन्नार क्षेत्र की खाड़ी में स्थिर बना हुआ है। फिर भी, तटीय और दक्षिणी तमिलनाडु में भारी वर्षा जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed