{"_id":"658271046044f70bfe0be483","slug":"tamil-nadu-many-areas-of-tamil-nadu-submerged-due-to-heavy-rains-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: भारी बारिश के चलते तमिलनाडु के कई इलाके जलमग्न, भारतीय सेना की बचाव टीम पहुंची श्रीवैकुण्ठम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: भारी बारिश के चलते तमिलनाडु के कई इलाके जलमग्न, भारतीय सेना की बचाव टीम पहुंची श्रीवैकुण्ठम
Wed, 20 Dec 2023 10:14 AM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 20 Dec 2023 10:14 AM IST
सार
भारी बारिश के चलते तमिलनाडु के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बदलते मौसम की मार तमिलनाडु पर साफ दिखाई दे रही है। कई इलाकों में घरों की छत तक दिखाई नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में बाढ़ की स्थिति
- फोटो : ANI
विस्तार
चक्रवाती तूफान मिचौंग के बाद अब भारी बारिश ने तमिलनाडु के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में लगातार बारिश के कारण जल भराव की स्थिति बन गई है। आलम यह है कि भारी बारिश के चलते 10 लोगों की मौत हो गई है। इसकी जानकारी तमिलनाडु के मुख्य सचिव शिव दास मीना ने दी है। जल भराव की स्थिति होने से कई लोग फंस गए हैं। इसी बीच, भारतीय सेना की बचाव टीम श्रीवैकुंठम पहुंची हैं। बता दें पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के चलते ताम्रपर्णी नदी में बाढ़ आ गई है, जिसके कारण कई इमारतें डूब गई है।
बदलते मौसम की मार तमिलनाडु पर साफ दिखाई दे रही है। कई इलाकों में घरों की छत तक नहीं दिखाई दे रही हैं। भारी बारिश के चलते चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। वीडियो में तमिलनाडु के जल मग्न इलाकों को साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
ड्रोन से ली गई इन तस्वीरों ने साफ दिखाई दे रहा है कि तमिलनाडु चक्रवाती तूफान मिचौंग के बाद अन्य त्रासदी को झेल रहा है। भारी बारिश के चलते घरों में पानी घुसने के कारण लोगों को विस्थापित होना पड़ रहा है। नाले, नदियां बारिश के चलते उफान पर हैं।
हेलीकॉप्टर से पहुंचाई बाढ़ पीड़ितों को सामग्री
भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने तमिलनाडु के बारिश और बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाई है। भारतीय तटरक्षक एएलएच हेलीकॉप्टर ने थूथुकुडी के बारिश प्रभावित क्षेत्रों में 350 किलोग्राम सामग्री पहुंचाने के लिए सुबह मदुरै से उड़ान भरी थी। 350 किलोग्राम राहत सामग्री से भरा दूसरा हेलीकॉप्टर भी शीघ्र ही उड़ान भरेगा।
सीएम स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और मिचौंग तूफान और दक्षिणी जिलों में भारी बारिश से हुए नुकसान को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और आपदा राहत कोष प्रदान करने का अनुरोध किया। सीएम स्टालिन ने कहा कि 100 साल के इतिहास में दक्षिणी जिलों में भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। इसलिए तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, कन्याकुमारी और तेनकासी जिलों के लोगों को जरूरी सहायता पहुंचाने के लिए आपदा राहत कोष से 2000 करोड़ रुपये जारी करने की जरूरत है।
राहत शिविरों में रह रहे लोग
तमिलनाडु के मुख्य सचिव शिव दास मीना ने आगे कहा कि अब तक हमने 160 राहत शिविर स्थापित किए हैं और इन राहत शिविरों में लगभग 17,000 लोगों को रखा गया है। लोगों को लगभग 34,000 भोजन के पैकेट वितरित किए गए हैं और अब भी हम कुछ गांवों तक नहीं पहुंच सकते क्योंकि जल स्तर अभी भी कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
#WATCH | Tamil Nadu: Indian Army's rescue team reaches Srivaikuntam. #TamilNaduRains pic.twitter.com/RnBD5uNa4P
— ANI (@ANI) December 20, 2023विज्ञापन
बदलते मौसम की मार तमिलनाडु पर साफ दिखाई दे रही है। कई इलाकों में घरों की छत तक नहीं दिखाई दे रही हैं। भारी बारिश के चलते चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। वीडियो में तमिलनाडु के जल मग्न इलाकों को साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
#WATCH | Few buildings submerged as the Tamraparni river in Tirunelveli is flooded due to heavy rains #TamilNadu pic.twitter.com/aLHXoKZmrW
— ANI (@ANI) December 20, 2023
ड्रोन से ली गई इन तस्वीरों ने साफ दिखाई दे रहा है कि तमिलनाडु चक्रवाती तूफान मिचौंग के बाद अन्य त्रासदी को झेल रहा है। भारी बारिश के चलते घरों में पानी घुसने के कारण लोगों को विस्थापित होना पड़ रहा है। नाले, नदियां बारिश के चलते उफान पर हैं।
#WATCH | Tamraparni river flowing through Tirunelveli flooded due to heavy rains in the last few days#TamilNadu pic.twitter.com/cM3ykY69tu
— ANI (@ANI) December 20, 2023
हेलीकॉप्टर से पहुंचाई बाढ़ पीड़ितों को सामग्री
भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने तमिलनाडु के बारिश और बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाई है। भारतीय तटरक्षक एएलएच हेलीकॉप्टर ने थूथुकुडी के बारिश प्रभावित क्षेत्रों में 350 किलोग्राम सामग्री पहुंचाने के लिए सुबह मदुरै से उड़ान भरी थी। 350 किलोग्राम राहत सामग्री से भरा दूसरा हेलीकॉप्टर भी शीघ्र ही उड़ान भरेगा।
IAF helicopter airdrops relief materials in the rain and flood-affected areas of Tamil Nadu pic.twitter.com/2XmGLeRW1d