फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Makes Tamil Compulsory For All State Government Jobs by amending Servant Act 2016

Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकारी नौकरी के लिए अब तमिल भाषा की पात्रता जरूरी, विधानसभा में विधेयक पारित

Fri, 13 Jan 2023 09:42 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 13 Jan 2023 09:42 PM IST
सार

Tamil Compulsory For Government Jobs: तमिलनाडु विधानसभा में शुक्रवार को तमिलनाडु सरकार सेवक (सेवा की शर्तें) अधिनियम, 2016 में संशोधन के लिए लाए गए विधेयक पारित किया गया। इसके अनुसार कोई भी व्यक्ति सीधी भर्ती द्वारा किसी भी सेवा में नियुक्ति के लिए तब तक पात्र नहीं होगा, जब तक कि उसके पास राज्य की आधिकारिक भाषा यानी तमिल का पर्याप्त ज्ञान न हो।

विज्ञापन
Tamil Nadu Makes Tamil Compulsory For All State Government Jobs by amending Servant Act 2016
तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु सरकार के विभागों में नौकरी पाने के लिए तमिल भाषा की पात्रता अनिवार्य कर दी गई है। उम्मीदवार को भर्ती परीक्षा में तमिल भाषा का पेपर पास करना होगा। राज्य सरकार ने इसके लिए कानून में संशोधन किया है। विधानसभा में शुक्रवार को तमिलनाडु सरकार सेवक (सेवा की शर्तें) अधिनियम, 2016 में संशोधन के लिए लाए गए विधेयक पारित किया गया।

विज्ञापन


इस विधेयक के प्रावधान के मुताबिक, अधिनियम की धारा 21 के अनुसार कोई भी व्यक्ति सीधी भर्ती द्वारा किसी भी सेवा में नियुक्ति के लिए तब तक पात्र नहीं होगा, जब तक कि उसके पास राज्य की आधिकारिक भाषा यानी तमिल का पर्याप्त ज्ञान न हो।
विज्ञापन


नियुक्ति के बाद 'भाषा परीक्षा' पास करने का मिलेगा मौका
अधिनियम की यह धारा उन उम्मीदवारों को भी भर्ती के लिए आवेदन करने का पात्र बनाती है, जिनके पास आवेदन के समय तमिल का पर्याप्त ज्ञान नहीं है, लेकिन ऐसे उम्मीदवारों को तमिल में 'द्वितीय श्रेणी की भाषा परीक्षा' पास करनी होगी। अगर नियुक्ति की तारीख से दो वर्ष की अवधि में उम्मीदवार 'भाषा परीक्षा' पास नहीं कर पाए, तो उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा। तमिलनाडु के वित्त और मानव संसाधन प्रबंधन मंत्री पलानीवेल थियागा राजन ने विधानसभा में संशोधन विधेयक पेश किया। चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने सीधी भर्ती के लिए सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अनिवार्य तमिल भाषा का एक पेपर शुरू किया है। इस संबंध में एक दिसंबर 2021 के सरकारी अध्यादेश के अनुसार आदेश जारी किया गया था। जिसके तहत राज्य के सभी सरकारी विभागों और राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में तमिल युवाओं की 100 प्रतिशत भर्ती सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की जाने वाली सीधी भर्ती के लिए सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अनिवार्य तमिल भाषा का एक पेपर शुरू किया गया है।

2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य
वहीं, तमिलनाडु सरकार वर्ष 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के लिए वैश्विक निवेशकों की बैठक आयोजित करेगी और कल्याणकारी योजनाओं और भारी निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहन देगी। सीएम एमके स्टालिन ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएम स्टालिन ने कहा कि उन्होंने 2030 तक बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करके तमिलनाडु को एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। इसका मकसद राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ लाखों युवाओं को रोजगार देना है। सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कई उपाय कर रही है।

2024 में वैश्विक निवेशक बैठक
स्टालिन ने एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हासिल करने के लिए तमिलनाडु के औद्योगिक विकास और आर्थिक विकास को गति देने के लिए अगले साल एक वैश्विक निवेशक बैठक की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेशक बैठक 2024 में 10 और 11 जनवरी को आयोजित की जाएगी, और इसमें 100 देशों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।


मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क विकास योजना शुरू करने की घोषणा
सीएम स्टालिन ने कहा कि उन्होंने राज्य के मंत्रियों और संबंधित अधिकारियों के साथ पिछले दो दिनों से विधानसभा में विभिन्न मुद्दों पर विधायकों द्वारा व्यक्त किए गए विचारों के बारे में चर्चा की और उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने कहा, मैं अब कुछ घोषणाएं करना चाहता हूं। प्रदेश में ग्रामीण सड़कों के सुधार के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क विकास योजना लागू की जाएगी। शुरुआत में, लगभग 10,000 किलोमीटर सड़कों को दो वर्षों में 4,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से सुधारा जाएगा।

Tamil Compulsory For Jobs
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed