फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Jallikattu Minor dies after coming to watch bullfight

BIG NEWS: जल्लीकट्टू में सांड के हमले से नाबालिग की मौत, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 23 Jan 2023 05:22 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जल्लीकट्टू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जल्लीकट्टू Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 23 Jan 2023 05:22 AM IST
सार

नाबालिग दर्शक दीर्घा में बैठा हुआ था और एक उग्र सांड के हमले में घायल हो गया था। पुलिस के अनुसार, घटना थडंगम गांव में शनिवार को कार्यक्रम के आयोजन के दौरान हुई।

विज्ञापन
Tamil Nadu Jallikattu Minor dies after coming to watch bullfight
जल्लीकट्टू(सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले में चल रहे जल्लीकट्टू आयोजन में सांडों का खेल देखने आए पलाकोड्डे निवासी एक नाबालिग लड़के गोकुल (14) की मौत हो गई। वह दर्शक दीर्घा में बैठा हुआ था और एक उग्र सांड के हमले में घायल हो गया था। पुलिस के अनुसार, घटना थडंगम गांव में शनिवार को कार्यक्रम के आयोजन के दौरान हुई। खेल के अंतिम चरण के दौरान एक सांड नियंत्रक अपने सांड पर नियंत्रण नहीं कर पाया। इस दौरान उग्र सांड सुरक्षा घेरे को तोड़ता हुआ दर्शक दीर्घा में प्रवेश कर गया और गोकुल के पेट में सींग से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


शिलांग: चुनावी राज्य मेघालय में 10 लाख रुपये नकद जब्त
मेघालय में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान प्रशासन ने पूर्वी जयंतियां हिल्स जिले के एक गांव से करीब 10 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं, जिनका कोई लेखा-जोखा नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि सुतंगा-साईपुंग विधानसभा क्षेत्र के उम्किआंग गांव में तीन अलग-अलग अभियानों में असम से आने वाले वाहनों से यह नकदी जब्त की गई है। 
विज्ञापन


ठाणे: शास्त्रीय गायिका डॉ. प्रभा अत्रे  को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 
प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका डॉ. प्रभा अत्रे को पंडित हरिप्रसाद चौरसिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पद्म विभूषण डॉ. प्रभा अत्रे को रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुरस्कार प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने राम गणेश गडकरी रंगायतन में एक समारोह में डॉ. अत्रे को सम्मानित किया। शिंदे ने कार्यक्रम में डॉ. अत्रे को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार की एक लाख रुपये की राशि भेंट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्लामाबाद: भारत ने 249 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को अजमेर शरीफ के लिए दिया वीजा
भारत ने राजस्थान के अजमेर में सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती की मजार पर आने के लिए 249 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। धार्मिक मामलों के मंत्रालय के एक प्रवक्ता के हवाले से सरकार संचालित रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि 488 लोगों ने वीजा के लिए आवेदन किया था, लेकिन केवल 249 तीर्थयात्रियों को वीजा दिया गया था। 

कोलकाता: नौकरी नहीं मिलने पर विमान चालक दल की सदस्य ने दी जान
नियमित काम न मिलने से अवसाद से जूझ रही विमान चालक दल की सदस्य देबोप्रिया विश्वास (27) ने कोलकाता में एक इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह कोलकाता में प्रगति मैदान थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेट्रोपॉलिटन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की रहने वाली थी। इमारत से सड़क पर आकर गिरी युवती को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसे एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़िता के परिवार ने बताया, वह पिछले दो साल से नियमित काम नहीं मिलने के कारण अवसाद और मानसिक समस्याओं से जूझ रही थी। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। 

नई दिल्ली: कूरियर से केरल भेजे जा रहे 3.7 करोड़ रुपये हवाईअड्डे पर जब्त
सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार शाम इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कार्गो जांच के दौरान 3.7 करोड़ रुपये बरामद किए। यह राशि कूरियर के जरिये एयर एशिया की उड़ान से केरल स्थित एक कंपनी को भेजी जा रही थी। आईजीआई एयरपोर्ट जिला डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच आयकर विभाग को सौंप दी गई है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान एयरपोर्ट अधिकारियों को कार्गों में तीन डिब्बों में यह रकम मिली। इनमें नोटों के साथ कुछ और सामान भी रखे हुए थे। नोट 500 व 2000 के हैं। भारी मात्रा में रुपये बरामद होने की सूचना पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, खुफिया विभाग व आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

महिला आईएएस अफसर के घर में घुसा अधिकारी, गिरफ्तार
तेलंगाना सरकार के एक अधिकारी को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की वरिष्ठ अधिकारी स्मिता सभरवाल के घर में अनाधिकृत प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  घटना शुक्रवार रात की है। सभरवाल ने अपने घर में अनधिकृत तौर पर घुसे उप-तहसीलदार को देखकर शोर मचाया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। सभरवाल ने ट्वीट कर कहा, एक रात पहले उस वक्त सबसे भयानक अहसास हुआ, जब एक घुसपैठिया मेरे घर में घुस आया। अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी अपने दोस्त के साथ एक कार में आईएएस अधिकारी के घर गया था और उसका दोस्त बाहर ही कार में इंतजार कर रहा था। बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।


जल्द भारत आएंगे इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने रविवार को बताया कि इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जल्द ही भारत की यात्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान उन्हें भारत आने का न्योता दिया है। उम्मीद है नेतन्याहू का भारत दौरा छह माह के भीतर ही हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed