फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu IRS officer B Balamurugan suspended, who demanded dismissal of Finance Minister Nirmala Sitharaman

Tamil Nadu: सीतारमण को बर्खास्त करने की मांग करना पड़ा भारी, रिटायर होने से दो दिन पहले आईआरएस अधिकारी निलंबित

Thu, 01 Feb 2024 12:09 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 01 Feb 2024 12:09 AM IST
सार

आईआरएस अधिकारी बी बालामुरुगन ने ईडी मामले में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बर्खास्त करने की मांग की थी।

विज्ञापन
Tamil Nadu IRS officer B Balamurugan suspended, who demanded dismissal of Finance Minister Nirmala Sitharaman
निर्मला सीतारमण। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने तमिलनाडु के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी बी बालामुरुगन को निलंबित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताकि, बालामुरुगन बुधवार को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन इससे दो दिन पहले सोमवार को उन्हें निलंबित कर दिया गया। बालामुरुगन ने ईडी मामले में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बर्खास्त करने की मांग की थी।

विज्ञापन


बालामुरुगन जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, चेन्नई (उत्तर) क्षेत्र के डिप्टी कमिश्नर थे। उन्होंने जनवरी की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर वित्त मंत्री सीतारमण पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) को भाजपा की शाखा के रूप में बदलने का आरोप लगाया था और उन्हें बर्खास्त करने की मांग की थी। आईआरएस अधिकारी ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में तमिलनाडु के सलेम जिले के दो दलित किसानों को जुलाई 2023 में प्रवर्तन निदेशालय के समन पर राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed