Income Tax Raid: तमिलनाडु में मंत्री के आवास और कॉलेज पर छापेमारी, आयकर विभाग की कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में आयकर अधिकारियों ने कई जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी कथित तौर पर दिवंगत द्रमुक नेता वासुगी मुरुगेसन और तमिलनाडु के पीडब्ल्यूडी मंत्री ईवी वेलु से जुड़े कई स्थानों पर की गई। आईटी अधिकारियों ने दिवंगत वासुगी मुरुगन की बहन के घर और ईवी वेलु के ठिकानों पर भी तलाशी ली। तिरुवनमलाई में अरुणाई इंजीनियरिंग कॉलेज (एईसी) में भी तलाशी ली गई। एईसी की स्थापना 1993 में ई. वी. वेलु ने ही की थी।
#WATCH | Tamil Nadu | Income Tax officials search State's Minister EV Velu's residence and college in Tiruvannamalai. Details awaited. pic.twitter.com/jXS7W7SBGZ
— ANI (@ANI) November 3, 2023विज्ञापन
आयकर अधिकारी करूर निगम के तहत पेरियार नगर इलाके में स्थित करूर जिले के दिवंगत डीएमके सचिव वासुगी मुरुगेसन की बहन पद्मा के घर पर भी छापेमारी कर रहे हैं। इसी तरह गांधीपुरम इलाके में एनेक्स फैब्रिक्स से संबंधित वित्तीय संस्थान के कार्यालय की तलाशी ली गई। करूर जिले के वयापुरी नगर इलाके में स्थित व्यवसायी के घर की भी तलाशी ली जा रही है। थोट्टाकुरिची इलाके में डीएमके के पूर्व अध्यक्ष शक्तिवेल के घर पर भी तलाशी चल रही है।
#WATCH | Tamil Nadu | Income Tax search is being conducted at premises related to State's Minister EV Velu. Visuals from the IT search at a financial institution in Gandhipuram area of Karur district. Details awaited. pic.twitter.com/0yZuTIQ2pd
— ANI (@ANI) November 3, 2023
इससे पहले उपकरण उपलब्ध कराने के संबंध में तमिलनाडु बिजली बोर्ड (टीएनईबी) के ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं से संबंधित तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों पर आईटी छापे भी मारे गए थे। इस दौरान चेन्नई में लगभग 10 स्थानों पर छापे मारे गए। इनमें इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और राधा इंजीनियरिंग वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल हैं।
वहीं, सितंबर में प्रवर्तन निदेशालय ने तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी के करीबी सहयोगियों पर छापे मारे थे। सेंथिल कथित नकदी के बदले नौकरी घोटाले में आरोपी हैं। मंत्री के अज्ञात सहयोगियों के लगभग 10 परिसरों पर छापे मारे गए थे। बालाजी को ईडी अधिकारियों ने 14 जून को कैश-फॉर-नौकरी घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। 6 अक्तूबर को डीएमके सांसद एस जगतरक्षकन से संबंधित स्थानों पर भी आईटी की कार्रवाई हुई थी।