फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Income Tax officials search State Minister EV Velu residence college in Tiruvannamalai

Income Tax Raid: तमिलनाडु में मंत्री के आवास और कॉलेज पर छापेमारी, आयकर विभाग की कार्रवाई

Fri, 03 Nov 2023 08:30 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 03 Nov 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu Income Tax officials search State Minister EV Velu residence college in Tiruvannamalai
आईटी रेड - फोटो : Social Media

तमिलनाडु में आयकर अधिकारियों ने कई जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी कथित तौर पर दिवंगत द्रमुक नेता वासुगी मुरुगेसन और तमिलनाडु के पीडब्ल्यूडी मंत्री ईवी वेलु से जुड़े कई स्थानों पर की गई। आईटी अधिकारियों ने दिवंगत वासुगी मुरुगन की बहन के घर और ईवी वेलु के ठिकानों पर भी तलाशी ली। तिरुवनमलाई में अरुणाई इंजीनियरिंग कॉलेज (एईसी) में भी तलाशी ली गई। एईसी की स्थापना 1993 में ई. वी. वेलु ने ही की थी।

विज्ञापन


आयकर अधिकारी करूर निगम के तहत पेरियार नगर इलाके में स्थित करूर जिले के दिवंगत डीएमके सचिव वासुगी मुरुगेसन की बहन पद्मा के घर पर भी छापेमारी कर रहे हैं। इसी तरह गांधीपुरम इलाके में एनेक्स फैब्रिक्स से संबंधित वित्तीय संस्थान के कार्यालय की तलाशी ली गई। करूर जिले के वयापुरी नगर इलाके में स्थित व्यवसायी के घर की भी तलाशी ली जा रही है। थोट्टाकुरिची इलाके में डीएमके के पूर्व अध्यक्ष शक्तिवेल के घर पर भी तलाशी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इससे पहले उपकरण उपलब्ध कराने के संबंध में तमिलनाडु बिजली बोर्ड (टीएनईबी) के ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं से संबंधित तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों पर आईटी छापे भी मारे गए थे। इस दौरान चेन्नई में लगभग 10 स्थानों पर छापे मारे गए। इनमें इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और राधा इंजीनियरिंग वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल हैं।


वहीं, सितंबर में प्रवर्तन निदेशालय ने तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी के करीबी सहयोगियों पर छापे मारे थे। सेंथिल कथित नकदी के बदले नौकरी घोटाले में आरोपी हैं। मंत्री के अज्ञात सहयोगियों के लगभग 10 परिसरों पर छापे मारे गए थे। बालाजी को ईडी अधिकारियों ने 14 जून को कैश-फॉर-नौकरी घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। 6 अक्तूबर को डीएमके सांसद एस जगतरक्षकन से संबंधित स्थानों पर भी आईटी की कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed