फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: Including journalist six injured after leopard attack in Nilgiris district

Tamil Nadu: तमिलनाडु में रिहायशी बस्ती में घुस तेंदुआ ने किया लोगों पर हमला, घटना में पत्रकार समेत छह घायल

Sun, 12 Nov 2023 11:47 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sun, 12 Nov 2023 11:47 AM IST
सार

Tamil Nadu: नीलगिरी जिले में तेंदुए के हमले में एक पत्रकार सहित छह लोग घायल हो गए। दरअसल, जिले में ब्रुकलैंड में पालतू कुत्ते का पीछा करते हुए जंगल से निकला एक तेंदुआ एक घर में घुस गया।

विज्ञापन
Tamil Nadu: Including journalist six injured after leopard attack in Nilgiris district
तेंदुआ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में तेंदुए के हमले में एक पत्रकार सहित छह लोग घायल हो गए। यह घटना जिले के कुन्नूर के पास ब्रुकलैंड में हुई, जहां पत्रकार तेंदुए के हमले के बाद बचाव अभियान को कवर कर रहे थे।
विज्ञापन


तेंदुए के हमले के कारण छह लोग घायल
दरअसल, ब्रुकलैंड में पालतू कुत्ते का पीछा करते हुए जंगल से निकला एक तेंदुआ एक घर में घुस गया। इसकी जानकारी निवासियों ने तुरंत कुन्नूर वन विभाग और अग्नि बचाव दल को दी। हालांकि, इससे पहले ही तेंदुए ने लोगों पर हमला कर दिया। वहीं जब तेंदुआ विभाग घर में मौजूद व्यक्ति को बचाने गया तो तेंदुए ने फिर हमला कर दिया। वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि तेंदुए के हमले के कारण छह लोग घायल हो गए हैं। इनमें एक पत्रकार भी शामिल हैं जो तेंदुए के बचाव अभियान को कवर करने गए थे। 
विज्ञापन


तेंदुए को पकड़ने के लिए ऑपरेशन जारी 
अधिकारी ने कहा कि पत्रकार समेत सभी घायल लोगों को कुन्नूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि तेंदुआ अभी भी घर के अंदर है, वन टीम अब तेंदुए को पकड़ने के लिए ऑपरेशन में है। हम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में नीलगिरी जिले के कुन्नूर क्षेत्र की शहर सीमा के भीतर कई तेंदुओं को देखा गया है। लोग डरे हुए भी हैं क्योंकि भोजन और पानी की तलाश में तेंदुए रिहायशी क्षेत्रों में घूमते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed