{"_id":"61b9f4de082bc5134346314c","slug":"tamil-nadu-halicopter-crash-rajnath-singh-was-shocked-by-the-news-of-the-death-of-group-captain-speech-stopped-midway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu Helicopter Crash: ग्रुप कैप्टन के निधन की खबर से राजनाथ सिंह को लगा धक्का, बीच में ही रोका भाषण ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu Helicopter Crash: ग्रुप कैप्टन के निधन की खबर से राजनाथ सिंह को लगा धक्का, बीच में ही रोका भाषण
Wed, 15 Dec 2021 07:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 15 Dec 2021 07:29 PM IST
सार
दरअसल, रक्षा मंत्री एक महीने से चल रही शहीद सम्मान यात्रा के समापन समारोह के अवसर पर संबोधन देने देहरादून पहुंचे थे। उन्होंने वरुण की आत्मा की शांति के लिए लोगों से कुछ समय के लिए मौन रखने की अपील की।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर क्रैश में बचने वाले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। यह खबर सुनकर पूरे देश को धक्का लगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस खबर से टूट गए। जब उन्हें यह खबर मिली वह देहरादून में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। निधन का समाचार जैसे ही उन्हें मिला, वे भावुक हो गए और बीच में ही अपना भाषण रोक दिया। उन्होंने वरुण की आत्मा की शांति के लिए लोगों से कुछ समय के लिए मौन रखने की अपील की। दरअसल, रक्षा मंत्री एक महीने से चल रही शहीद सम्मान यात्रा के समापन समारोह के अवसर पर संबोधन देने देहरादून पहुंचे थे।
विज्ञापन
आठ दिसंबर को ही सीडीएस रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की हेलीकाप्टर दुर्घटना में जान चली गई थी। यह हादसा तमिलनाडु के कुन्नुर में हुआ था। इसमें सिर्फ ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान बुधवार दोपहर उनकी मौत हो गई। उस वक्त राजनाथ भाषण दे रहे थे।
विज्ञापन
लोगों को इस बात की जानकारी देते हुए राजनाथ ने कहा कि अभी मुझे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की दुखद खबर मिली है, जो पिछले हफ्ते सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलीकाप्टर में सवार थे, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उनका बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि खड़े होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह एक अच्छी तरह से प्रशिक्षित फाइटर पायलट थे। मैं इस मौके पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा। मैं अपने भाषण को विराम देता हूं।'
विज्ञापन
अगस्त में ही ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। उनके परिवार में एक 11 साल का बेटा, एक आठ साल की बेटी और उनकी पत्नी हैं। उनके पिता कर्नल (सेवानिवृत्त) केपी सिंह ने आर्मी एयर डिफेंस में काम किया था।