Tamil Nadu: मंदिर उत्सव में सम्मान को लेकर भिड़े दो समूह, अन्नाद्रमुक के पूर्व MLA के वाहन को किया आग के हवाले
Tamil Nadu: दोनों समूहों के बीच शनिवार रात करीब नौ बजे झड़प हुई। कुछ लोग घायल हो गए और सरकारी राजाजी अस्पताल में उनका इलाज किया गया। पोन्नबलम के रिश्तेदार तिरुपति और विजय रक्तस्त्राव के साथ घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के मदुरै में मंदिर में एक उत्सव चल रहा था। इसी दौरान यहां दो समूह पहले सम्मान (मुथुल मरियाथाई) पाने को लेकर आपस में भिड़ गए। इसके बाद मामला इतने आगे बढ़ गया कि एक समूह ने अन्नाद्रमुक के पूर्व विधायक पी. पोन्नमबलम के एक वाहन को आग लगा दी। बताया जा रहा है कि ये सभी एक द्रमुक पदाधिकारी के समर्थक थे। उन्होंने कुछ मोटरसाइकिलों और घरेलू सामानों को भी नुकसान पहुंचाया।
दोनों समूहों के बीच शनिवार रात करीब नौ बजे झड़प हुई। कुछ लोग घायल हो गए और सरकारी राजाजी अस्पताल में उनका इलाज किया गया। पोन्नबलम के रिश्तेदार तिरुपति और विजय रक्तस्त्राव के साथ घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
#UPDATE | Police say, "We filed a case and 6 people were arrested. Further investigation is underway."
विज्ञापन विज्ञापन
#TamilNadu https://t.co/8s3MeJjYpU — ANI (@ANI) June 25, 2023
पुलिस ने कहा कि पट्टाथारसी अम्मन परईकारुप्पु अय्यनार मंदिर में उत्सव के दौरान पहला सम्मान विभिन्न समुदायों से संबंधित लोगों को दिया जाता है।यह पुरस्कार तिरुपति को दिया जा रहा है, जो द्रमुक के करुवनूर के सचिव वेलमुरुगन के समर्थक हैं। लेकिन, पोन्नमबलम के दामाद पलानीकुमार ने इस सम्मान का अधिकार का दावा किया। इसके बाद तिरुपति और पलानीकुमार के समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। एम. छत्रपट्टी पुलिस ने गुरुवार को दो मामले दर्ज किए।