{"_id":"57e5b2ed4f1c1b9275a82822","slug":"tamil-nadu-government-to-launch-50-amma-free-wi-fi-zones","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु सरकार बनाएगी 50 फ्री अम्मा वाई-फाई जोन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु सरकार बनाएगी 50 फ्री अम्मा वाई-फाई जोन
एजेंसी/ चेन्नई
Updated Sat, 24 Sep 2016 04:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी अन्नाद्रुमक जल्द ही राज्य को फ्री वाई-फाई देने को योजना बना रही है। इसके तहत जयललिता सरकार राज्य भर में 50 जगहों पर अम्मा फ्री वाई-फाई जोन बनाएगी। इसके पहले भी अम्मा नाम से राज्य सरकार अम्मा सीमेंट, अम्मा मेडिसिन और रियायती दरों पर खाना उपलब्ध कराने वाली अम्मा कैंटीन जैसी कई लाभकारी योजनाएं लागू कर चुकी है।
विज्ञापन
पार्टी की तरफ से जारी घोषणा पत्र में मुख्यमंत्री जयललिता ने राज्य भर में 20 वाई-फाई जोन स्थापित करने की योजना पर मुहर लगा दी है। यह वाई-फाई जोन बस टर्मिनल व्यावसायिक स्थल समेत अन्य जगहों में बनाए जाएंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले पाए।
विज्ञापन
इसी के साथ इंटरमीडिएट स्कूल और कालेजों में छात्रों को फ्री इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए शुरुआती दौर में 50 स्कूलों को चुना गया है जिसमें 10 करोड़ की लागत से फ्री इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। गौरतलब है कि तमिलनाडु में मुख्यमंत्री जयललिता काफी लोकप्रिय नेता है उन्हें वहां लोग प्रेम से अम्मा बुलाते हैं।
विज्ञापन