फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Gov RN Ravi met fishermen and says 1974 agreement between India and Sri Lanka was unjust

Tamil Nadu: मछुआरों से मिले राज्यपाल, बोले- भारत-श्रीलंका के बीच 1974 का करार अन्यायपूर्ण, द्रमुक भी जिम्मेदार

Mon, 03 Mar 2025 05:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 05:41 AM IST
सार

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने कहा कि मछुआरा समुदाय भारत-श्रीलंका के बीच 1974 में हुए अन्यायपूर्ण समझौते का शिकार है। यह करार मछुआरों की आजीविका के प्रति अत्यंत संवेदनहीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1974 की गलती के लिए सत्ताधारी द्रमुक भी उतनी ही जिम्मेदार है, क्योंकि उस समय वह सत्ता में थी।
 

विज्ञापन
Tamil Nadu Gov RN Ravi met fishermen and says 1974 agreement between India and Sri Lanka was unjust
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने रविवार को कहा कि मछुआरों के मुद्दे को राजनीतिक रंग देने और केंद्र सरकार को दोष देने के बजाय राज्य सरकार को उनके आंसू पोछने चाहिए। रामेश्वरम में विरोध प्रदर्शन कर रहे मछुआरों से मुलाकात के बाद रवि ने कहा, मछुआरा समुदाय भारत-श्रीलंका के बीच 1974 में हुए अन्यायपूर्ण समझौते का शिकार है। यह करार मछुआरों की आजीविका के प्रति अत्यंत संवेदनहीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1974 की गलती के लिए सत्ताधारी द्रमुक भी उतनी ही जिम्मेदार है, क्योंकि उस समय वह सत्ता में थी।

विज्ञापन


राज्यपाल के आरोपों पर राज्य के कानून मंत्री एस रेगुपति ने कहा कि राज्यपाल  राजनीति का काम भाजपा नेताओं को ही करने दें। रेगुपति ने कहा, राज्यपाल को मछुआरों को श्रीलंका से रिहा कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा,  तत्कालीन सीएम एम करुणानिधि ने कच्चातिवु को भारत का हिस्सा साबित करने के सबूत पेश किए थे और संसद में इसके हस्तांतरण का विरोध किया था। 
विज्ञापन


तत्कालीन केंद्र व राज्य सरकार ने किया पाप
राज्यपाल ने सोशल मीडिया पर कहा, 1974 में दिल्ली व चेन्नई की सरकारों ने कच्चातिवु द्वीप के पास समुद्र में मछुआरों के मछली पकड़ने का अधिकार छीनकर गंभीर पाप किया था। तब से मछुआरा समुदाय कठिनाइयों का सामना कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed