{"_id":"63de503530aae831b5784be9","slug":"tamil-nadu-four-women-died-in-stampede-tokens-for-collection-of-free-veshtis-and-sarees-thaipusam-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: थाईपुसम त्योहार के मौके पर टोकन के लिए मची भगदड़, चार महिलाओं की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: थाईपुसम त्योहार के मौके पर टोकन के लिए मची भगदड़, चार महिलाओं की मौत
Sat, 04 Feb 2023 06:04 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 04 Feb 2023 06:04 PM IST
सार
तमिलनाडु के तिरुपट्टूर के वनियाम्बडी में भगदड़ के कारण चार महिलाओं की मौत हो गई। दरअसल, थाईपुसम के मौके पर एक व्यक्ति द्वारा निशुल्क वेश्टीस और साड़ी वितरित की जा रही थीं, जिसके लिए टोकन हासिल करने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा थी
विज्ञापन
साड़ी के लिए टोकन हासिल करने के लिए जमा लोग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तमिलनाडु के तिरुपट्टूर के वनियाम्बडी में भगदड़ के कारण चार महिलाओं की मौत हो गई। दरअसल, थाईपुसम के मौके पर एक व्यक्ति द्वारा निशुल्क वेश्टीस और साड़ी वितरित की जा रही थीं, जिसके लिए टोकन हासिल करने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा थी। तभी भगदड़ मच गई और चार महिलाओं की मौत हो गई। थाईपुसम, हिंदू तमिल समुदाय द्वारा तमिल महीने में पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला एक त्योहार है।
विज्ञापन
राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने वनियाम्बडी में भगदड़ में जान गंवाने वाली महिलाओं के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
विज्ञापन
घटना को लेकर तिरुपट्टूर के एसपी ने कहा, हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यक्रम को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई थी। जांच चल रही है।
विज्ञापन