{"_id":"640fc4b108c0c6dedf05eb14","slug":"tamil-nadu-four-arrested-in-case-of-attacking-migrant-workers-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: प्रवासी श्रमिकों पर हमले के आरोप में चार गिरफ्तार, सीएम एमके स्टालिन ने सुरक्षा का दिया था आश्वासन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: प्रवासी श्रमिकों पर हमले के आरोप में चार गिरफ्तार, सीएम एमके स्टालिन ने सुरक्षा का दिया था आश्वासन
Tue, 14 Mar 2023 06:20 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, कोयंबटूर।
एजेंसी, कोयंबटूर।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 14 Mar 2023 06:20 AM IST
सार
इस मामले में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बीते सप्ताह आरोप लगाया था कि उत्तर भारतीय भाजपा नेता राज्य में बिहार के प्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट के फर्जी वीडियो फैला रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवासी श्रमिकों पर हमले के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा, एक ज्वैलरी वर्कशॉप में काम करने वाले गौतम कठुआ को उनके दो दोस्तों के साथ टाउन हॉल इलाके में चार सदस्यों के समूह ने मारपीट की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले के बाद तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने प्रदेश में प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा का आश्वासन भी दिया था।
विज्ञापन
प्रवासी मजदूरों के वायरल वीडियो को लेकर स्टालिन ने उत्तर भारतीय भाजपा नेताओं को घेरा था
बता दें कि इस मामले में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बीते सप्ताह आरोप लगाया था कि उत्तर भारतीय भाजपा नेता राज्य में बिहार के प्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट के फर्जी वीडियो फैला रहे हैं। स्टालिन ने दावा किया था कि उनकी सरकार के खिलाफ राजनीतिक साजिश रची गई है। स्टालिन ने कहा कि उनका राज्य पूरे देश के लोगों का घर है क्योंकि तमिल लोग भाईचारा पसंद करते हैं। उत्तर भारत के भाई यह बात अच्छी तरह जानते हैं।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा था कि 'कुछ लोग फर्जी वीडियो बनाकर झूठी खबरें फैला रहे हैं। उत्तर भारत के भाजपा नेता गलत इरादे से ऐसा कर रहे हैं। अगर आप नोटिस करेंगे तो आप समझ सकते हैं कि यह मेरे उस बयान के बाद किया गया, जिसमें मैंने भाजपा के खिलाफ एक संयुक्त गठबंधन की बात की थी।'
विज्ञापन
स्टालिन ने बताया कि उन्होंने राज्य के पुलिस अधिकारियों और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की। साथ ही बिहार सरकार के अधिकारी भी यहां आकर बिहारी प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह संतुष्ट हुए। स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। डीजीपी भी इस पर स्थिति साफ कर चुके हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री स्टालिन ने उन इलाकों का दौरा किया था जहां प्रवासी बड़ी संख्या में रहते हैं।
2 प्रवासी श्रमिकों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार
तमिलनाडु में दो लोगों को कथित रूप से पश्चिम बंगाल से आए कई प्रवासी कामगारों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि तीनों ने सोमवार रात उस समय हमला किया जब वे एक दुकान की ओर जा रहे थे। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
पीड़ित और आरोपी व्यक्ति एक साथ एक निर्माण स्थल पर काम करते थे। बंगलापुदुर पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और एक अन्य की तलाश कर रही है जो तब से फरार है। इस बीच, पुलिस ने कहा कि उत्तर प्रदेश के एक प्रवासी श्रमिक से उसका मोबाइल फोन और नकदी लूटने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।