{"_id":"60c3cdd78ebc3e567d4861ed","slug":"tamil-nadu-former-il-fs-chief-ravi-parthasarathy-arrested-for-misappropriating-200-crores-scam-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: आईएल एंड एफएस के पूर्व प्रमुख रवि पार्थसारथी 200 करोड़ की हेराफेरी में गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: आईएल एंड एफएस के पूर्व प्रमुख रवि पार्थसारथी 200 करोड़ की हेराफेरी में गिरफ्तार
Sat, 12 Jun 2021 02:25 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 12 Jun 2021 02:25 AM IST
सार
- रवि पार्थसारथी के खिलाफ ये कार्रवाई 63 मून्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की पिछले साल 20 सितंबर को दर्ज एफआईआर के तहत की गई है। अधिकारियों ने बताया कि रवि एक लाख करोड़ रुपये के आईएल एंड एफएस घोटाले का मास्टरमाइंड है।
विज्ञापन
IL&FS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (आईएल एंड एफएस) के पूर्व प्रमुख रवि पार्थसारथी को चेन्नई की आर्थिक अपराध शाखा ने 200 करोड़ रुपये की हेराफेरी में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रवि पार्थसारथी के खिलाफ ये कार्रवाई 63 मून्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की पिछले साल 20 सितंबर को दर्ज एफआईआर के तहत की गई है। अधिकारियों ने बताया कि रवि पार्थसारथी एक लाख करोड़ रुपये के आईएल एंड एफएस घोटाले का मास्टरमाइंड है। उसे तमिलनाडु की पीआईडी (जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण अधिनियम) कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता कंपनी का आरोप है कि आईएल एंड एफएस ने उसके साथ 200 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है। इसके अलावा कुछ निवेशकों ने भी धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पार्थसारथी ने करीब 30 वर्ष के कार्यकाल के बाद जून 2018 में आईएल एंड एफएस छोड़ दी थी। 2018 में इस कंपनी में बड़े आर्थिक संकट ने पूरे बाजार को हिला दिया है।
विज्ञापन