फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu former aiadmk minister slam vijay decision to enter in politics gave example kamal haasan

Tamil Nadu: 'विजय के राजनीति में एंट्री से फर्क नहीं पड़ेगा', AIADMK नेता बोले- कमल हासन नहीं बनना चाहिए

Sun, 04 Feb 2024 12:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 04 Feb 2024 12:07 PM IST
सार

एआईएडीएमके सरकार में मंत्री रहे सेल्लुर के राजू ने कहा कि एआईएडीएमके का वोट प्रतिशत विजय के राजनीति में आने से प्रभावित नहीं होगा। उन्हें सतर्क रहना चाहिए।

विज्ञापन
tamil nadu former aiadmk minister slam vijay decision to enter in politics gave example kamal haasan
vijay thalapathy - फोटो : Social Media

विस्तार

एआईएडीएमके नेता और पूर्व मंत्री सेल्लुर के राजू ने फिल्म अभिनेता विजय दलपति की राजनीति में एंट्री पर निशाना साधा और दावा किया कि उनके राजनीति में आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पूर्व मंत्री ने ये भी कहा कि विजय दलपति को कमल हासन नहीं बनना चाहिए।  विजय दलपति ने हाल ही में अपनी राजनीति में उतरने की योजना का एलान किया है और अपनी अलग पार्टी तमिलागा वेत्री कझम  (टीवीके) बनाई है।
विज्ञापन


एआईडीएमके के पूर्व मंत्री का विजय पर तीखा हमला
एआईएडीएमके सरकार में मंत्री रहे सेल्लुर के राजू ने कहा कि एआईएडीएमके का वोट प्रतिशत विजय के राजनीति में आने से प्रभावित नहीं होगा। उन्हें सतर्क रहना चाहिए, उन्हें कमल हासन नहीं बनना चाहिए। कमल हासन भी राजनीति में  देश बदलने आए थे, लेकिन अब वह एक सांसद टिकट वाली पार्टी बनकर रह गए हैं।'  उन्होंने कहा 'साल 2011 में विजय ने एआईएडीएमके का समर्थन किया था फिर वह 2026 के चुनाव में हमारा समर्थन क्यों नहीं करेंगे? लोगों का मूड समय के साथ बदलता रहता है...। एआईएडीएमके  का वोट बैंक विजय के राजनीति में एंट्री से प्रभावित नहीं होगा।'
विज्ञापन


विजय दलपति के राजनीति में एंट्री पर निशाना साधते हुए एआईएडीएमके नेता कोवई सत्यन ने कहा है कि तमिलनाडु में अपने राजनीतिक आधार को बढ़ाने के लिए भाजपा की यह कोशिश है। सत्यन ने कहा कि भाजपा ने पहले रजनीकांत को राजनीति में लाने की कोशिश की, लेकिन जब वे अपनी कोशिश में असफल हुए तो अब उन्होंने विजय पर दांव लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय के राजनीति में एंटी के एलान के बाद उनके समर्थकों ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। विजय दलपति ने लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी का एलान किया है। हालांकि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनाव पर फोकस करेंगे। विजय ने साफ किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वे किसी भी पार्टी को सपोर्ट नहीं करेंगे। विजय दलपति लंबे समय से समाज सेवा के कामों में लगे हैं। साल 2023 में थूथुकुडी और तिरुनेलवेली जिलों में बाढ़ पीड़ितों की मदद की थी। विजय ने पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री बांटी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed