फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Elections: Chennai public nab duo carrying EVMs on two wheeler, CEO says machines were unpolled election commission DMK congress

तमिलनाडु: मतदान के बाद स्कूटी पर ईवीएम ले जा रहे लोगों को भीड़ ने घेरा, चुनाव आयोग से मांगी सफाई

Wed, 07 Apr 2021 10:24 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेलाचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेलाचेरी Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 07 Apr 2021 10:24 AM IST
सार

  • स्कूटी पर ईवीएम ले जाने का मामला, पार्टियों ने किया हंगाम
  • मामले विवाद बढ़ता देख मुख्य चुनाव अधिकारी ने दी सफाई 
  • कहा- स्कूटी पर ईवीएम ले जाने वाले चुनाव आयोग के कर्मी थे

विज्ञापन
Tamil Nadu Elections:  Chennai public nab duo carrying EVMs on two wheeler, CEO says machines were unpolled election commission DMK congress
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद स्कूटी पर ईवीएम रखकर ले जाने का मामला सामने आया है। वेलाचेरी में मंगलवार शाम को मतदान खत्म होने के बाद दो लोग स्कूटी पर ईवीएम रखकर ले जा रहे थे, तभी उन्हें भीड़ ने घेर लिया। इसके बाद राज्य में राजनीतिक पार्टियों ने हंगामा करते हुए चुनाव आयोग से सफाई मांगी है।

विज्ञापन


ईवीएम को स्कूटी पर रखकर ले जाने का मामला सामने आने के बाद द्रमुक (डीएमके) ने दावा किया कि ये लोग ईवीएम के साथ कोई गड़बड़ी करने वाले थे। इससे पहले ही इन लोगों को भीड़ ने देख लिया, जिसके बाद पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


वेलाचेरी में हंगामा उस समय और बढ़ गया, जब पुलिस ने मौके से तीन लोगों को बिना किसी जांच के वहां से हटाने की कोशिश की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। जबकि द्रमुक नेता और चेन्नई के पूर्व मेयर एमए सुब्रमणियम ने चुनाव आयोग से इस पूरे मामले पर सफाई मांगी। सुब्रमणियम ने कहा कि चुनाव आयोग इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने दी यह सफाई

विवाद खड़ा होते देखकर राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यब्रत साहू ने सफाई दी कि स्कूटी पर ईवीएम ले जाने वाले चुनाव आयोग के ही कर्मचारी थे। उन्होंने कहा कि उनके दो कर्मचारियों ने ये गलती की है और इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल मतदान के लिए नहीं हुआ था।

बता दें कि तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए 6 अप्रैल को एक ही फेज में वोटिंग हुई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में 72.78 फीसदी वोटिंग हुई। यहां बहुमत के लिए 118 सीटें जीतना जरूरी है। वर्ष 2016 में एआईएडीएमके ने 134 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। डीएमके को 97 सीटें मिली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed