{"_id":"6012dfde8ebc3e5683277a6e","slug":"tamil-nadu-election-jayas-home-transformed-into-memorial-as-soon-as-sasikala-is-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु चुनाव: शशिकला के रिहा होते ही जया का बंगला स्मारक में तब्दील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु चुनाव: शशिकला के रिहा होते ही जया का बंगला स्मारक में तब्दील
Thu, 28 Jan 2021 09:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 28 Jan 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
स्व. जयललिता, समीप हैं शशिकला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में आगामी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होती जा रही है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जयललिता की पूर्व सहयोगी वीके शशिकला की जेल से रिहाई होते ही राज्य सरकार ने मरीना बीच के समीप बने दिवंगत मुख्यमंत्री के बंगले को स्मारक में बदल दिया। 2016 में निधन के बाद जयललिता को मरीना बीच पर ही दफनाया गया था। हालांकि बंगले को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में मामला चल रहा है।
विज्ञापन
चेन्नई के पोएस गॉर्डन इलाके में स्थित इसी बंगले में चार बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता अंतिम समय तक रहीं थीं और शशिकला भी अंतिम समय तक उनकी करीबी रहीं। यह फीनिक्स के आकार का महलनुमा बंगला है और इसकी कीमत करीब 80 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
मद्रास हाईकोर्ट को सौंपी चाबी
गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री ई. के. पलानीसामी ने इसका जया स्मारक के रूप में उद्घाटन किया। इस बंगले को मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। स्मारक की चाबी हाईकोर्ट को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने अधिगृहित कर लिया था
उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु सरकार ने पिछले साल एक कार्यकारी आदेश जारी कर स्व. जयललिता के इस बंगले को अधिगृहित कर लिया था। इसके खिलाफ जया की भतीजी दीपा व भांजा दीपक हाईकोर्ट गए हैं। मामले में हाईकोर्ट का फैसला आना बाकी है।