{"_id":"69c9281820d4f15a9805a585","slug":"tamil-nadu-election-2026-tvk-chief-vijay-thalapathy-promises-to-youth-understand-entire-strategy-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu Election: तमिलनाडु चुनाव में TVK प्रमुख ने युवाओं पर लगाया दांव, दस बिंदुओं में समझें पूरी रणनीति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu Election: तमिलनाडु चुनाव में TVK प्रमुख ने युवाओं पर लगाया दांव, दस बिंदुओं में समझें पूरी रणनीति
Sun, 29 Mar 2026 06:54 PM IST
Himanshu Singh Chandel
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Sun, 29 Mar 2026 06:54 PM IST
सार
तमिलनाडु चुनाव से पहले विजय ने युवाओं के लिए 10 बिंदुओं का एजेंडा पेश किया। इसमें रोजगार, शिक्षा और ड्रग्स के खिलाफ सख्त कदम शामिल हैं। छात्रों को 20 लाख तक का लोन, बेरोजगारों को आर्थिक मदद और 5 लाख युवाओं को इंटर्नशिप देने का वादा किया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि ये 10 बिंदु क्यों खास हैं।
विज्ञापन
टीवीके प्रमुख विजय
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता से नेता बने विजय ने युवाओं को केंद्र में रखकर बड़ा दांव चला है। उन्होंने अपनी पार्टी के लिए 10 बिंदुओं का एजेंडा पेश किया और इसे गारंटी बताया। विजय ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा और सुरक्षित समाज सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विजय ने नुंगमबक्कम में एक कार्यक्रम के दौरान यह योजना पेश की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ वादा नहीं, बल्कि युवाओं के साथ सीधा समझौता है। उन्होंने बेरोजगारी, शिक्षा और नशे जैसी समस्याओं को सबसे बड़ी चुनौती बताया और इन पर ठोस कदम उठाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
दस बिंदुओं में जानें युवाओं के लिए क्या वादे-
- नशे के खिलाफ सख्त कानून और स्कूल-कॉलेज में एंटी-ड्रग क्लब।
- छात्रों को बिना गारंटी के 20 लाख रुपये तक का लोन।
- हर साल भर्ती का तय कैलेंडर और 1 साल में नियुक्ति पूरी।
- ग्रेजुएट को 4000 रुपये और डिप्लोमा/ITI वालों को 2500 रुपये प्रति माह।
- हर साल 5 लाख युवाओं को इंटर्नशिप, स्टाइपेंड के साथ।
- 25 लाख रुपये तक का बिना गारंटी बिजनेस लोन।
- कंपनियों को 75% स्थानीय युवाओं को नौकरी देने के लिए प्रोत्साहन।
- युवाओं को सरकारी काम में शामिल करना, 18000 रुपये मासिक मानदेय।
- नीति बनाने में युवाओं की सीधी भागीदारी।
- 1.5 लाख युवाओं को स्टार्टअप के लिए मदद और 500 नए स्कूल खोलने की योजना।
क्या है ड्रग्स के खिलाफ विजय का बड़ा प्लान?
विजय ने ड्रग मुक्त तमिलनाडु बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाएंगे और स्कूल-कॉलेज में एंटी-ड्रग क्लब बनाए जाएंगे। इन क्लब के जरिए युवाओं को जागरूक किया जाएगा और नशे की रोकथाम जमीनी स्तर पर की जाएगी।
विज्ञापन
शिक्षा के लिए क्या खास योजना लाई गई?
विजय ने एजुकेशन गारंटी स्कीम का एलान किया। इसके तहत छात्रों को बिना गारंटी के 20 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा। उनका कहना है कि कोई भी छात्र पैसों की कमी के कारण पढ़ाई न छोड़े। उन्होंने जोर दिया कि हर वर्ग के लिए शिक्षा सुलभ रहनी चाहिए।
बेरोजगारी से निपटने के लिए क्या कदम होंगे?
विजय ने सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता लाने के लिए नया कानून बनाने की बात कही। इसके तहत हर साल भर्ती का कैलेंडर तय होगा और एक साल के अंदर नियुक्ति पूरी की जाएगी। तब तक युवाओं को आर्थिक मदद दी जाएगी। ग्रेजुएट को 4000 रुपये और डिप्लोमा व आईटीआई धारकों को 2500 रुपये हर महीने दिए जाएंगे।
युवाओं को रोजगार और बिजनेस में कैसे मिलेगा सहारा?
पार्टी ने हर साल पांच लाख युवाओं को इंटर्नशिप देने की योजना बनाई है। ग्रेजुएट को 10,000 रुपये और डिप्लोमा वालों को 8,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। साथ ही 25 लाख रुपये तक का बिना गारंटी लोन देकर बिजनेस को बढ़ावा दिया जाएगा। कंपनियों को स्थानीय युवाओं को नौकरी देने के लिए प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।
क्या शासन और नीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी?
विजय ने कहा कि युवाओं को सीधे शासन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री पीपुल सर्विस एसोसिएट बनाए जाएंगे, जिन्हें हर महीने 18,000 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा एक यूथ एडवाइजरी काउंसिल बनाई जाएगी, ताकि नीति बनाने में युवाओं की भागीदारी बढ़े। साथ ही 1.5 लाख युवाओं को स्टार्टअप के लिए मदद और 500 नए स्कूल खोलने की भी योजना है।
अन्य वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन