फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: Doctor and girlfriend arrested for sharing pics of hostel girls

मदुरै में मोहाली जैसा कांड: लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर प्रेमी को भेजती थी प्रेमिका, गिरफ्तार

Tue, 27 Sep 2022 06:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 27 Sep 2022 06:02 PM IST
सार

जांच में पता चला है कि महिला पहले खुद के वीडियो अपने प्रेमी डॉक्टर को भेजती थी, लेकिन बाद में उसके कहने पर अन्य लड़कियों के वीडियो बनाने लगी। 
 

विज्ञापन
Tamil Nadu: Doctor and  girlfriend arrested for sharing pics of hostel girls
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

तमिलनाडु के मदुरै में मोहाली जैसा मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर और उसकी प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर की प्रेमिका अपने साथ हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के अश्लील वीडियो और फोटो उसे भेजती थी। पुलिस ने बताया इस मामले में रामनाथपुरम कामुदी के रहने वाले आशिक नाम के डॉक्टर और उसकी प्रेमिका जननी को आईपीसी और आईटी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


प्रेमी के कहने पर बनाए वीडियो
पुलिस ने बताया, प्रेमी डॉक्टर के कहने पर उसकी प्रेमिका ने अपने साथ हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के फोटो और वीडियो लेना शुरू कर दिया। ये वीडियो तब बनाए गए, जब वे कपड़े बदल रही होतीं या फिर नहा रही होती थीं। इसके बाद वह उन्हें डॉक्टर के व्हाट्सएप पर भेज देती। जांच में पता चला है कि महिला पहले खुद के वीडियो डॉक्टर को भेजती थी, लेकिन बाद में प्रेमी के कहने पर अन्य लड़कियों के वीडियो बनाने लगी। 
विज्ञापन


साथी छात्रा ने पकड़ा 
पुलिस ने बताया, एक दिन महिला वीडियो बना रही थी, तभी साथ रहने वाली लड़की को उस पर शक हुआ। जब उन्होंने मोबाइल चेक किया तो कई छात्राओं के फोटो और वीडियो मिले। इसके बाद उन्होंने अपने हॉस्टल वार्डन को सूचित किया, जिसके बाद मदुरै अन्ना नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया, आरोपी महिला जननी मार्च से छात्रावास में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के मोबाइल फोनों को जब्त कर लिया गया है और फॉरेंसिंक जांच के लिए भेज दिया गया है। इसकी जांच की जा रही है कि डॉक्टर आशिक ने ये वीडियो किसी और को तो नहीं भेजे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed