{"_id":"63afecc658678f65b53c008e","slug":"tamil-nadu-crime-many-killed-in-firecracker-explosion-at-home-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: घर में रखे पटाखों में हुआ विस्फोट, आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त, चार की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: घर में रखे पटाखों में हुआ विस्फोट, आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त, चार की मौत
Sat, 31 Dec 2022 01:33 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 31 Dec 2022 01:33 PM IST
सार
मकान में विस्फोट तड़के करीब चार बजे हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस के मुताबिक, दमकल की गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तमिलनाडु के नमक्कल जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक घर में पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया, एक पटाखे की दुकान के मालिक और तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और करीब इतने ही लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया, मोहनूर में एक मकान में विस्फोट तड़के करीब चार बजे हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस के मुताबिक, दमकल की गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मृतकों की पहचान तिल्लई कुमार (37), मां सेल्वी (57) और पत्नी प्रिया (27) के रूप में हुई है। इसके अलावा पड़ोस में रहने वाली एक 70 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों ने किसी भी तरह की साजिश से इनकार करते हुए कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि विस्फोट बिजली के शॉर्ट-सर्किट से या फिर किसी मोमबत्ती से पटाखों में आग लगने की वजह से तो नहीं हुआ।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की। साथ ही मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की राहत देने का आदेश दिया।