फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: Cops to get weekly off, leave on birthday and wedding anniversary

पहल: परिवार के साथ जन्मदिन और सालगिरह मना सकेंगे पुलिसकर्मी, साप्ताहिक अवकाश समेत मिलेंगी ये छुट्टियां

Sat, 31 Jul 2021 10:25 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 31 Jul 2021 10:25 AM IST
सार


डीजीपी सी सिलेंद्र बाबू ने शुक्रवार को एक परिपत्र जारी कर आदेश दिया कि पुलिस कर्मियों को अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने और अपने परिवार के साथ समय बिताने में सक्षम बनाने के लिए हर हफ्ते अनिवार्य रूप से एक दिन का अवकाश दिया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
Tamil Nadu: Cops to get weekly off, leave on birthday and wedding anniversary
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

व्यस्त जीवन शैली और काम के बोझ का प्रभाव पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लगातार ड्यूटी होने के चलते उन्हें ठीक से परिवार के साथ वक्त बिताने का भी समय नहीं मिल पाता है। पुलिसकर्मियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सी सिलेंद्र बाबू ने साप्ताहिक अवकाश, जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर छुट्टी देने की पहल शुरू की है।

विज्ञापन


तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक सी सिलेंद्र बाबू ने शुक्रवार को एक परिपत्र जारी कर आदेश दिया कि पुलिस कर्मियों को अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने और अपने परिवार के साथ समय बिताने में सक्षम बनाने के लिए हर हफ्ते अनिवार्य रूप से एक दिन का अवकाश दिया जाना चाहिए। महानिदेशक ने अपने आदेश में अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिस कर्मचारियों को उनके जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर भी छुट्टी दी जाए ताकि वे लोग अपने परिवार के साथ इस दिन को मना सकें। 
विज्ञापन


आदेश में कहा गया कि जो कर्मचारी अपने अवकाश के दिन ड्यूटी पर रहते हैं, उन पुलिसकर्मियों को ओवरटाइम ड्यूटी भत्ते का भुगतान किया जाना चाहिए। महानिदेशक (डीजीपी) सी सिलेंद्र बाबू ने शहरों में पुलिस आयुक्तों और जिलों में पुलिस अधीक्षक (एसपी) को इन निर्देशों को बिना किसी लाग लपेट के लागू करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed