तमिलनाडु: चेन्नई के निलंबित कांग्रेस नेता कराटे थियागराजन भाजपा में हुए शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में चेन्नई के निलंबित कांग्रेस नेता और चेन्नई निगम के पूर्व उप महापौर कराटे थियागराजन आज भाजपा में शामिल हो गए। इस कार्यक्रम के दौरान राज्य भाजपा प्रभारी सीटी रवि और राज्य पार्टी अध्यक्ष एल मुरुगन मौजूद रहे।
Tamil Nadu: Suspended Congress leader and former Dy Mayor of Chennai Corporation Karate Thiagarajan joined BJP earlier today in Chennai.
विज्ञापन
State BJP in-charge CT Ravi and State party president L Murugan were present at the event. pic.twitter.com/W4I8X1nEjdविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 11, 2021
थियागराजन को स्थानीय निकाय चुनावों से पहले पार्टी नेताओं के साथ दरार के बाद टीएनसीसी से एक साल पहले निलंबित कर दिया गया था, गुरुवार को उन्होंने द्रमुक पार्टी के खिलाफ कड़ी मेहनत करने और हराने की कसम खाई।
मुरुगन ने थियागराजन को भाजपा में शामिल होने को राजी किया। इससे पहले दिवंगत अभिनेता शिवाजी गणेशन के बड़े बेटे रामकुमार गणेशन भाजपा में शामिल हुए थे। रामकुमार के पुत्र दुष्यंत रामकुमार भी इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए।
थियागराजन कांग्रेस के वफादार कार्यकर्ता थे। थियागराजन पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के करीबी विश्वासपात्र थे, लेकिन स्थानीय नेताओं से मनमुटाव के चलते उन्होंने अपना पाला बदल लिया।