फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Congress leader Jothimani accuses Annamalai taking money pretext of Padayatra, claims to have proof

Tamil Nadu: अन्नामलाई पर पदयात्रा के बहाने 'उगाही' करने का आरोप, कांग्रेस नेता ने कहा- जल्द पेश करेंगे सबूत

Sun, 12 Nov 2023 01:13 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करूर Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 12 Nov 2023 01:13 AM IST
सार

उन्होंने आगे कहा, 'अन्नामलाई इस पदयात्रा का इस्तेमाल केवल पैसे इकट्ठा करने और लोगों को धमकाकर उनसे पैसे लेने के लिए कर रहे हैं। कांग्रेस ने पदयात्रा भी की और किसी से एक पैसा भी नहीं लिया। मैं जल्द ही जनता के लिए वीडियो सबूत जारी करूंगी।

विज्ञापन
Tamil Nadu Congress leader Jothimani accuses Annamalai taking money pretext of Padayatra, claims to have proof
Jothimani alleges Annamalai - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु के करूर से कांग्रेस सांसद जोथिमनी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य प्रमुख के अन्नामलाई ने पदयात्रा के बहाने लगभग 1.75 करोड़ रुपये की उगाही की है।

विज्ञापन


जोथिमनी ने आगे दावा किया कि अन्नामलाई के खिलाफ अपने आरोपों को साबित करने के लिए उनके पास सबूत के तौर पर वीडियो हैं। अन्नामलाई पदयात्रा' के नाम पर करोड़ों रुपये इकट्ठा करते हैं। हर दिन सिर्फ 5 किलोमीटर की पदयात्रा होती है और उसके लिए वह पैसे इकट्ठा करते हैं।  यहां तक कि एआईएडीएमके के एक पूर्व मंत्री ने भी इसका जिक्र किया।
विज्ञापन


जल्द जारी करूंगी वीडियो
उन्होंने आगे कहा, 'अन्नामलाई इस पदयात्रा का इस्तेमाल लोगों को धमकाकर उनसे पैसे लेने के लिए कर रहे हैं। कांग्रेस ने पदयात्रा भी की और किसी से एक पैसा भी नहीं लिया। मैं जल्द ही जनता के लिए वीडियो जारी करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नामलाई के नेतृत्व में छह महीने लंबी पदयात्रा 'एन मन, एन मक्कल' (माई लैंड, माई पीपल)' की शुरुआत इस साल 28 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के तीर्थ नगर रामेश्वरम में की थी।

इसलिए आयोजित की जा रही यात्रा
यात्रा, जो 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले आयोजित की जा रही है, पार्टी नेता नरेंद्र मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित करने के लिए निर्णायक जनादेश की मांग करती है।


'पदयात्रा' का लक्ष्य राज्य भर के सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करना है। यह यात्रा अब तीसरे चरण में है और अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले 11 जनवरी को समाप्त होने वाली है। अन्नामलाई ने यात्रा के शुभारंभ के दौरान कहा था कि यात्रा का लक्ष्य 1068 किलोमीटर पैदल और शेष क्षेत्र को वाहन से तय करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed