फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu CM MK Stalin said PM Care Fund Secret Disclose during Indi alliance power

Tamil Nadu: तमिलनाडु के CM स्टालिन बोले, जब इंडी गठबंधन सत्ता में आएगी तो PM केयर फंड के रहस्य सामने आएंगे

Sat, 23 Mar 2024 12:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 23 Mar 2024 12:57 AM IST
सार

स्टालिन ने पीएम पर आरोप लगाया कि वह जवाब देने के बजाए अपनी असफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। वे अनावश्यक चीजें बोलकर ध्यान भटका रहे हैं। लोग चुनाव से पहले भाजपा के नाटकों पर न तो विश्वास करेंगे और न ही उन्हें माफ करेंगे।

विज्ञापन
Tamil Nadu CM MK Stalin said PM Care Fund Secret Disclose during Indi alliance power
MK Stalin - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दावा किया कि जब इंडी गठबंधन सत्ता में आएगी तो पीएम केयर्स फंड का रहस्य सामने आ जाएगा। लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए स्टालिन ने द्रमुक और सहयोगी दल के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को हार का डर है, इसलिए केजरीवाल की गिरफ्तारी की गई। उनका दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नींद उड़ गई है क्योंकि उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है। सत्ता खोने का डर उनकी आंखों में दिख रहा है।

विज्ञापन

तमिलनाडु के बारे में पीएम से पूछा सवाल
स्टालिन ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि कैग की रिपोर्ट में आयुष्मान भारत सहित अन्य पहलों में सात लाख करोड़ की अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। केंद्र सरकार ने रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की। क्या प्रधानमंत्री तमिलनाडु के लिए लागू की गई किसी एक विशेष योजना के बारे में बता सकते हैं। इस साल वे तमिलनाडु का कई बार दौरा कर चुके हैं, बावजूद इसके वे इस सवाल का जवाब नहीं दे पाएंगे।

विज्ञापन

लोग हमारी कल्याणकारी योजनाओं से खुश हैं
अपनी सरकार की तारीफ करते हुए स्टालिन ने कहा कि मैंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखी, जिसमें लोग महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह मिलने पर खुश थे। लोग स्कूली बच्चों के लिए चलाई गई मुख्यमंत्री नाश्ता योजना और महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सहित अन्य कल्याणकारी योजना के कारण खुश थे। उन्होंने कहा कि तमाम मुश्किलों के बावजूद हमने लोगों के लिए कई योजनाएं शुरू की। स्टालिन ने पूछा कि क्या पीएम के पास मदुरै एम्स और बाढ़ राहत सहित अन्य योजनाओं के सवालों के जवाब हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार राज्यपाल के माध्यम से हमें डरा रही है
स्टालिन ने पीएम पर आरोप लगाया कि वह जवाब देने के बजाए अपनी असफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। वे अनावश्यक चीजें बोलकर ध्यान भटका रहे हैं। लोग चुनाव से पहले भाजपा के नाटकों पर न तो विश्वास करेंगे और न ही उन्हें माफ करेंगे। केंद्र सरकार हमारी सरकार को परेशान करने के लिए राज्यपाल आर एन रवि का इस्तेमाल कर रही है। हमें राज्यपाल के माध्यम से डरा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed