{"_id":"58111fdf4f1c1b6c1ebc17ea","slug":"tamil-nadu-cm-jayalalitha-is-progressing-gradually-may-soon-discharge-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: जयललिता की सेहत में सुधार, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: जयललिता की सेहत में सुधार, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी
एजेंसी, चेन्नई
Updated Thu, 27 Oct 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के बारे में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने बुधवार को जानकारी दी कि अब उनकी सेहत बहुत अच्छी है और जल्द ही घर लौट आएंगी। हालांकि उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए बड़ी संख्या में आज भी पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
पार्टी प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने पत्रकारों को बताया कि ईश्वर की कृपा है कि उनकी सेहत बहुत अच्छी हो गई है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रार्थना सफल रही और 68 वर्षीया नेता का इलाज कर रहे एम्स तथा सिंगापुर के चिकित्सकों का इसके लिए शुक्रिया। जयललिता को 22 सितंबर को बुखार तथा डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद यहां के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बाद में अस्पताल सूत्रों ने बताया था कि उनके श्वसन तंत्र में भी संक्रमण हो गया जिसका इलाज किया जा रहा है। जया के स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए लगभग 20 हजार लोगों ने पुत्तुकोटई जिले में दस किलोमीटर तक परंपरागत ‘पलकुदम’ (दूध का बर्तन) के साथ यात्रा भी की थी। वहीं तिरुनेलवली में थाविल और नागास्वरा संगीतकारों ने छह घंटे तक अनवरत वाद्ययंत्र बजाते हुए उनके लिए दुआएं की थीं।